31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक मैनेजर के घर में चोरों ने पहले सलाद के साथ खाया खाना आैर फिर किया हैरान कर देने वाला काम

दो दिन बाद रिश्तेदार के घर से वापस आने पर मैनेजर को लगा चोरी का पता पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से लगा रही चोरों का पता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 5 Apr 2019, 2:51 PM IST

DEMO PIC

बैंक मैनेजर के घर में चोरों ने पहले सलाद के साथ खाया खाना आैर फिर किया हैरान करने देने वाला काम

गाजियाबाद।परिवार के साथ एक रिश्तेदार के पास गये बैंक मैनेजर के घर का ताला तोड़कर चोरों ने बहुत ही आराम से सलाद काटा आैर खाना खाया। इसके बाद चोर नगदी समेत करीब पांच लाख रुपये के सामान पर हाथ साफ कर फरार हो गये।पीड़ित बैंक मैनेजर को इसकी जानकारी दो दिन बाद घर का दरवाजा टूटा मिलने पर लगी।जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत कोतवाली इंदिरापुरम पुलिस को दी।पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।

यह भी पढ़ें-इस कांग्रेसी उम्मीदवार के पिता ने बेटे की जगह, भाजपा केंद्रीय मंत्री के लिए मांगे वोट, जानिए क्यों

घर का ताला लगाकर परिवार समेत रिश्तेदार के पास गये थे बैंक मैनेजर

जानकारी के अनुसार गाजियाबाद के वसुंधरा सेक्टर-16 में हमीर सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह बैंक में ब्रांच मैनेजर हैं। हमीर सिंह दो दिन पहले ही अपनी पत्नी के साथ रिश्तेदार के यहां गए थे।वहां रुकने के दो दिन बाद वह घर लौटे तो दरवाजे पर लगा ताला टूटा मिला।घर के अंदर अलमारी में रखा कैश आैर करीब पांच लाख रुपये के गहने गायब थे। उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस को दी।पुलिस मौके पर पहुंची और शिकायत लेकर चाेरों का पता लगाने में जुट गर्इ।वहीं पुलिस को हमीर सिंह के सामने स्थित फ्लैट का भी ताला टूटा मिला।लेकिन वह खाली होने की वजह से चोर ताला तोड़कर कुछ भी नहीं ले जा सके।

यह भी पढ़ें- Video: छेड़छाड़ का विरोध करने पर घर में घुसे 4 युवकों ने मां आैर बहन के साथ किया एेसा काम, चीख सुनकर पहुंचे लोग

चोरों ने पहले सलाद के साथ खाया खाना आैर फिर की चोरी

वहीं बैंक मैनेजर को घर में अलमारी के साथ ही फ्रीज आैर कीचन खुला मिला।फ्रीज में रखी सब्जी आैर खीर भी खत्म थी।वहीं सब्जी के छिलके भी बाहर पड़े थे।एेसे में आशंका है कि पहले चोरों ने सब्जी का सलाद काटकर खाना आैर फ्रीज में रखी खीर खार्इ।इसके बाद चोरी की वारदात को अंजाम दिया।वहीं पुलिस संदेह है कि बदमाशों ने पहले ही रेकी कर वारदात को अंजाम दिया है।पुलिस चोरों का पता लगाने में जुटी है।