गाज़ियाबाद

सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी खुलेआम बिक रही थी यह चीज, एडीएम ने मारा छापा तो दिखा ऐसा नजारा

छापे के दौरान कई दुकानों से भारी मात्रा में आतिशबाजी के सामन किया गया जब्त
2 min read
Fire works
सुप्रीम कोर्ट की रोक के बाद भी खुलेआम बिक रही थी यह चीज, एडीएम ने मारा छापा तो दिखा ऐसा नजारा

गाजियाबाद. सुप्रीम कोर्ट के बैन के बाद भी दिवाली नजदीक आते ही बाजारों में कई जगह बगैर परमिशन के ही पटाखे खुलेआम बेची जा रहे हैं। जब इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने प्रशासन को दी गई तो एडीएम सिटी ने इसका संज्ञान लेते हुए बुधवार को कई जगह छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखे जब्त करने के साथ ही विक्रेता के खिलाफ भी कार्रवाई की। इस दौरान आतिशबाजी का सामान बेचने वाले एक शख्स को हिरासत में लिया गया। जैसे ही एडीएम द्वारा बाजार में पटाखे की दुकान पर छापेमारी की सूचना अन्य दुकानदारों को मिली तो दुकानदार अपनी दुकान बंद कर भाग खड़े हुए।

आपको बताते चलें कि गाजियाबाद के दिल्ली गेट पर मोरी गेट इलाके के बाजार में कई दुकानों पर खुलेआम आतिशबाज का सामान बेचा जा रहा था । हालांकि, अभी दीपावली के लगभग 20 दिन बाकी है, लेकिन दुकानदारों ने दीपावली के अवसर पर मोटा मुनाफा कमाने के उद्देश्य से सुप्रीम कोर्ट की रोक के बावजूद आतिशबाजी का सामान बेचना शुरू कर दिया है। जब इसकी सूचना स्थानीय लोगों द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई तो तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए गाजियाबाद के एडीएम सिटी हिमांशु गौतम ने बुधवार को मय फोर्स के आतिशबाजी का सामान बेचने वाली दुकानों पर छापेमारी की। इस दौरान उन दुकानों से भारी मात्रा में पटाखे बरामद जब्त किए गए।

जैसे ही एडीएम सिटी द्वारा छापेमारी की सूचना अन्य दुकानदारों को मिली तो खबर सुनते ही दुकानदार मौके से नौ दो ग्यारह हो गए । इस दौरान एक दुकानदार को हिरासत में लिया गया। गौरतलब है कि उनके पास से भारी मात्रा में आतिशबाजी के सामान भी बरामद किए गए। एडीएम सिटी हिमांशु गौतम ने बताया कि इस पूरे मामले में किसी तरह की कोई लापरवाही नहीं बरती जाएगी। यदि कोई भी दुकानदार कानून का पालन नहीं करेगा तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Published on:
17 Oct 2018 08:21 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी