दरअसल, दोनों बदमाश ऑफिस कर्मी और विद्यार्थी बनकर स्कूली बैग लेकर और बैग में कुछ किताबें डालकर चोरी को अंजाम देने के लिए निकला करते थे। मुंबई, हैदराबाद और गाजियाबाद में मकान और फ्लैटों की रेकी कर चोरी को अंजाम दिया करते थे। पुलिस ने इनके पास से सोने, चांदी के जेवरात और चोरी करने वाले औजार भी बरामद किये हैं।