उन्होंने बताया कि इसी धारणा को मन में रखते हुए कौशांबी के आशा पुष्प विहार मार्केट के कम्यूनिटी सेंटर में 30 जून की सुबह 9:35 बजे से 1 जुलाई 9:37 बजे तक 36 घंटे लॉन्गेस्ट मैराथन लाफ्टर क्लास हुई थी। दिल्ली-एनसीआर की कई टीमों ने इसमें हिस्सा लिया था। इन 36 घंटों में उनके अलावा स्निग्धा बैनर्जी, दीक्षा सचान, मधु गोयल और रोहन मिश्रा व आकाश पांडेय, डॉक्टर अंकुर दीवान इस टीम में शामिल रहे।