आपको बताते चलें कि शाहजहांपुर गांव निवासी प्रॉपर्टी डीलर करणवीर उर्फ बबलू करीब 8 साल से मोदीनगर इलाके की नंद कुंज कॉलोनी में ही रहते थे। करणवीर की शादी 8 साल पहले अपरा ना गांव की रहने वाली गीता के साथ हुई थी। उनका एक 7 साल का बेटा भी है। पिछले 1 हफ्ते से उनकी पत्नी गीता अपने मायके में रह रही थी। रविवार की शाम करणवीर अपनी पत्नी के लिए बाजार से खरीदारी करने के लिए स्कूटी पर सवार होकर गए थे। लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटे और सोमवार को पुलिस को सूचना मिली की कादराबाद के पास रेलवे ट्रैक पर एक शव पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।