यात्रा संयोजक शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि ये यात्रा दिल्ली से शुरू होकर गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, खुर्जा, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, और आगरा होते हुए फिरौजाबाद पहुंचेगी। यहां पर अमर सिंह स्टे करेंगे। इसके अगले दिन यानि बुधवार को मैनपुरी, कन्नौज, उन्नाव होते हुए यात्रा लखनऊ के गोमतीनगर थाने में पहुंचेगी। यहां गोमतीनगर थाने में आजम खान के खिलाफ शिकायत देंगे। अगर शिकायत दर्ज नहीं की गई तो फिर देश भर में आंदोलन किया जाएगा।