19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Meerut / राहुल गांधी पार्टी नेताआें में इस तरह भर रहे हैं जोश, मिशन 2019 के लिए ये तैयारी करने को कहा

राहुल गांधी पार्टी नेताआें में इस तरह भर रहे हैं जोश, मिशन 2019 के लिए ये तैयारी करने को कहा

कांग्रेस पार्टी के नेताआें से लोक सभा चुनाव को लेकर दिए ये नए निर्देश  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 16 Oct 2018, 3:02 PM IST

meerut

राहुल गांधी पार्टी नेताआें में इस तरह भर रहे हैं जोश, मिशन 2019 के लिए ये तैयारी करने को कहा

मेरठ। प्रदेश कांग्रेस में भले ही संगठन को नया करने की कवायद चल रही हो, लेकिन इस कवायद के बीच वर्तमान में जो कार्यवाहक जिलाध्यक्ष और पार्टी के पदाधिकारी हैं, उनसे राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी बराबर संवाद स्थापित कर संगठन को दुरूस्त करने और लोगों के बीच जाने के लिए कह रहे हैं। उत्तर प्रदेश सहित देश भर के जिलाध्यक्षों से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने संवाद कार्यक्रम के तहत बात की। संवाद कार्यक्रम के तहत पहले अशोक गहलौत ने सभी जिलाध्यक्षों से वार्ता की इसके बाद कांफ्रेंस के माध्यम से राहुल गांधी ने बारी-बारी से पहले हिन्दी और उसके बाद अंग्रेजी में बात की।

यह भी पढ़ेंः कांग्रेसियों ने भाजपा के अंदाज में ही किया यह अनोखा प्रदर्शन, कहा- मोदी सरकार अब तक की सबसे भ्रष्ट सरकार

जिलाध्यक्षों को बोला कांग्रेस के रीढ़ की हड्डी

मेरठ के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष विनोद मोगा ने 'पत्रिका' से बातचीत के बाद बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जी ने देश और प्रदेश के सभी जिलाध्यक्षों को मोबाइल पर संबोधित किया और जिलाध्यक्षों को कांग्रेस के रीढ़ की हड्डी बताया। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस जिलों में जिलाध्यक्षों के बिना कुछ नहीं है। जिलाध्यक्षों के बिना कांग्रेस बेमानी है। राहुल गांधी ने कहा कि जिला स्तर पर संगठन की मीटिंग होती रहनी चाहिए। विनोद मोगा के अनुसार राहुल गांधी ने जब समस्याओं की बात की तो जलपाईगुड़ी और हमीरपुर के जिलाध्यक्षों ने अपनी समस्या को राहुल गांधी के समक्ष रखा। राहुल गांधी ने उनकी बात सुनकर समस्या के समाधान का आश्वासन भी दिया।

यह भी पढ़ेंः 'बंगला' मिलने पर शिवपाल को भाजपा का रिमोट कंट्रोल बताया तो किसी ने सत्ता पार्टी का एजेंट, जानिए आैर क्या-क्या कहा!

बोले राहुल चुनाव में बेहतर करके दिखाना है

विनोद मोगा ने बताया कि राहुल गांधी जी ने सभी जिलाध्यक्षों को चुनाव में बेहतर करके दिखाने के लिए कहा है। जिलाध्यक्षों को जनता के बीच जाने और उनकी समस्याओं को सुनने के अतिरिक्त स्थानीय समस्याओं को लेकर जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन करने की सलाह राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने दी। जिलाध्यक्षों को राहुल गांधी ने कहा कि अब आम चुनाव में समय नहीं बचा है इसलिए बूथ स्तर पर तैयारी तेज कर दें। जिले के बूथों में कांग्रेस की मजबूती से देश में कांग्रेस की सरकार बनेगी।