गाज़ियाबाद

तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार, 6 की मौके पर मौत

घायलों की हालत चिंताजनक, अस्पताल में चल रहा ईलाज

2 min read
accident
तेज रफ्तार कार हुई हादसे का शिकार, 6 की मौके पर मौत

हापुड़। यूपी के हापुड़ जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। जब थाना गढ़ कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली मुरादाबाद नेशनल हाइवे पर एक गाड़ी अनियंत्रित हो कर एक खड़े ट्रक में जा घुसी। जिसमे बड़ा हादसा हो गया और 6 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। जिनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना आज सुबह की है जब एक इक्को कार में करीब एक दर्जन लोग सवार हो कर दिल्ली से संभल जा रहे थे। गाड़ी की रफ्तार तेज थी जिसकी वजह से गाड़ी का बैलेंस बिगड़ गया और अचानक कार सामने खड़े ट्रक में जा घुसी।

ये भी पढ़ें : यूपी पुलिस भर्ती परीक्षाः सॉल्वर गैंग के 11 सदस्य गिरफ्ता, एेसे करते थे बायाेमैट्रिक सिस्टम काे हैक
हादसा इतना भयानक था कि गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और मौके पर ही 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा होने के बाद आस-पास से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद घटना स्थल पर पहुंच पुलिस ने घायल चार युवकों को एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया,जहां वो जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। वहीं मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शवों की पहचान में लगी हुई है। सभी मृतक संभल के ही बताए जा रहे हैं।

आपको बता दें कि एक दिन पहले भी हापुड़ में नेशनल हाईवे 9 पर एक मिनी बस हादसे का शिकार हो गई थी। जिसमें रोड पार कर रहे एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि बस में सवार कई लोग घयाल हो गए थे।

Published on:
20 Jun 2018 09:44 am
Also Read
View All
Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट

सूर्या चौहान हत्याकांड: तेरहवीं पर उमड़ा जनसैलाब, मां ने कहा- आरोपियों को कभी जेल से बाहर न आने दिया जाए

बकरीद पर मारे गए सूर्या चौहान की तेरहवीं आज, सुरक्षा के घेरे में कार्यक्रम; हिंदू संगठनों की बढ़ी मौजूदगी, गाजियाबाद का मामला