गाज़ियाबाद

आतंकी साजिश: 150 युवकों का वाट्सएप ग्रुप… AK 47 देने की थी तैयारी, पाकिस्तान से मिल रहे थे निर्देश

Sleeper Cell: व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए जैश ने 150 युवाओं को जोड़कर भारत में अपना स्लीपर सेल बनाया। ISI की मदद से इन युवकों को विशिष्ट आतंकी कार्यों के लिए तैयार किया गया था।
2 min read
sleeper cell exposed 150 youth connected via whatsapp suhail praveen arrested

Sleeper cell: 150 युवकों के इस नेटवर्क में केवल सुहेल और प्रवीण ही पाकिस्तानी हैंडलरों के सीधे संपर्क में थे, जिन्हें AK-47 जैसे घातक हथियार मिलने वाले थे। सुरक्षा एजेंसियों को अंदेशा है कि कश्मीर के रास्ते दिल्ली पहुंचने वाले ये आतंकी भीड़भाड़ वाले इलाकों और सैन्य ठिकानों को दहलाने की फिराक में थे।

सभी 150 युवक हैंडलरों से संपर्क नहीं कर सकते थे। छह आरोपितों में सुहेल और प्रवीण ही हैंडलरों से संपर्क कर सकते थे। स्लीपर सेल के इन सदस्यों को एके 47 रायफल जैसे हथियार मुहैया कराए जाने थे। सुरक्षा एजेंशियों को अंदेशा है कि पाकिस्तान से आतंकी कश्मीर के रास्ते दिल्ली भेजे जाने थे। सुरक्षा एजेंसियों को आशंका है कि हमला भीड़भीड़ वाले स्थान और सैन्य ठिकानों पर किया जाना था। सुरक्षा एजेंसियां पता करने में जुटी हैं कि हथियारों को किस स्थान पर छिपाया जाना था। एजेंसियों ने अन्य आरोपितों की तलाश तेज कर दी है। सुरक्षा एजेंसियां पता करने में जुटी हैं कि हथियारों को किस स्थान पर छिपाया जाना था। एजेंसियों ने अन्य आरोपितों की तलाश तेज कर दी है।

गाजियाबाद पुलिस ने दबोचे आतंकी

देश को दहलाने की जैश की साजिश को गाजियाबाद पुलिस ने नाकाम कर दिया है। आतंकियों ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों को मिलाकर एक नेटवर्क बनाया था, जिसे एजेंसियों ने कार्रवाई कर तोड़ दिया। इसी गिरोह का एक सदस्य सुरक्षा घेरे से भागने में सफल रहा था, जिसने बाद में लाल किले के पास सुसाइड अटैक को अंजाम दिया।

सफेदपोश गिरोह पर बड़ी कार्रवाई

सुरक्षा एजेंसियों ने नवंबर में इस सफेदपोश गिरोह पर बड़ी कार्रवाई करते हुए कई चिकित्सकों को गिरफ्तार कर नेटवर्क ध्वस्त कर दिया था। हालांकि, उस वक्त कुछ आतंकी बच निकलने में कामयाब रहे थे, जिनमें से एक ने 10 नवंबर को लाल किले के सामने आत्मघाती धमाका कर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई थी। अब गाजियाबाद पुलिस ने इस कड़ी के अन्य आतंकियों को दबोचकर बड़ी कामयाबी हासिल की है।

बड़े हमलों की साजिश रच रहा था जैश

अब यह आतंकी संगठन आईएसआई की मदद से 150 से ज्यादा युवकों को जोड़कर देश में बड़े हमलों की साजिश रच रहा था।
वे अपने मंसूबों में कामयाब हो पाते, उससे पहले ही गाजियाबाद में छह आरोपित पकड़े गए और नेटवर्क का पर्दाफाश कर दिया। आरोपितों का जैश आतंकी फरातुल्ला घोरी से कनेक्शन भी सामने आया था। छह आरोपितों को सात दिन का पुलिस रिमांड मिला एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा के मुताबिक, पकड़े गए छह आरोपितों का सात दिनों का रिमांड स्वीकृत हुआ है। पुलिस उन्हें जेल से रिमांड पर पूछताछ के लिए लेकर आएगी।

Published on:
18 Mar 2026 05:09 pm