गाज़ियाबाद

70 लाख के गबन करने वाली महिला SHO के बाद SSP ने इस इंस्पेक्टर के खिलाफ दर्ज कराई FIR

Highlights लाइनहाजिर के बाद जांच में दोषी मिलने पर किया सस्पेंड कर दर्ज हुई एफआईआर Inspector के साथ दो सब इंस्पेक्टरों को भी किया गया सस्पेंड अब इंस्पेक्टर की हो सकती है गिरफ्तारी  
less than 1 minute read
gzb_1.jpg

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद के (SSP) एसएसपी सुधीर कुमार सिंह का चाबुक भ्रष्ट (PoliceMan) पुलिसकर्मियों पर लगातार चलता हुआ दिखाई दे रहा है। जहां एक तरफ एसएसपी ने थाना लिंक रोड में तैनात इंस्पेक्टर लक्ष्मी चौहान और उनके अन्य 7 सहयोगियों को भ्रष्टाचार के मामले में लिप्त पाए जाने पर सलाखों के पीछे भेज दिया था, तो वहीं अब थाना इंदिरापुरम में तैनात रहे इंस्पेक्टर दीपक शर्मा को रिश्वत लेकर आरोपियों को छोडऩे के मामले में सस्पेंड कर (FIR) एफआईआर दर्ज करा दी है। इंस्पेक्टर के साथ ही दो अन्य सब इंस्पेक्टरों को भी सस्पेंड किया गया है।

एसएसपी ने जांच में इंस्पेक्टर को पाया दोषी

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए गाजियाबाद के एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि 22/23 अक्टूबर को इंस्पेक्टर दीपक शर्मा द्वारा जुआ एवं सटोरियों से लाखों रुपए लेकर छोड़े जाने का मामला सामने आया था। जिसके बाद इंस्पेक्टर दीपक शर्मा को लाइन हाजिर किया गया था। इस पूरे मामले की जांच क्षेत्राधिकारी केशव कुमार को सौंपी गई थी। क्षेत्राधिकारी द्वारा की गई जांच में इंस्पेक्टर दीपक शर्मा और 2 इंस्पेक्टरों को भी दोषी पाया गया है । इनके कब्जे से उस मामले में 406000 रुपये रिश्वत भी ली गई। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिए है। वही इसके बाद अब इंस्पेक्टर दीपक शर्मा और उनके सहयोगी दोनों सब इंस्पेक्टरो को भी सस्पेंड किया गया है। और दीपक शर्मा के खिलाफ थाना इंदिरापुरम में ही आईपीसी 409 और पी सी एक्ट में मामला दर्ज कराया गया है।

Published on:
10 Nov 2019 05:24 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी