गाज़ियाबाद

गाजियाबाद में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर बढ़ी सख्ती, दिन.रात निरीक्षण कर रही पुलिस

गाजियाबाद पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले और सड़क के किनारे खड़े होकर शराब पीने वालों के खिलाफ ड्रिकिंग ड्राइविंग अभियान चलाया हुआ है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Sep 2022, 12:58 PM IST
strictness_on_drunk_drivers_in_ghaziabad_police_inspecting_day_and_night.jpg

उत्तर प्रदेश की गाजियाबाद पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले और सड़क के किनारे खड़े होकर शराब पीने वालों के खिलाफ ड्रिकिंग ड्राइविंग अभियान चलाया हुआ है। जिसके तहत हर थाना क्षेत्र अंतर्गत शाम होते ही पुलिस अब सड़क पर नजर आ रही है। इतना ही नहीं खुद एसएसपी मुनिराज ज़ी भी जगह-जगह का निरीक्षण खुद कर रहे हैं। पुलिस ने पिछले 24 घंटे के अंदर इस अभियान के तहत पुलिस ने 1102 वाहनों एवं 1470 लोगों को चेक करते हुए 172 वाहनों का एम वी एक्ट में चालान कर 6 वाहनों को भी सीज किया है। वहीं दूसरी तरफ 220 लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की गई है।

रोजाना अभियान चलाने के दिए निर्देश

गाजियाबाद में सड़क हादसों में एकाएक बड़ा इजाफा हुआ था। खासतौर से शाम के वक्त सड़क हादसे अधिक बढ़े और इसकी खास वजह शराब के नशे में वाहन चलाना मानी गई। इसे गंभीरता से लेते हुए गाजियाबाद के एसएसपी मुनिराज ज़ी ने हर क्षेत्र के थानाध्यक्ष को निर्देशित किया कि अपने.अपने क्षेत्र में रोजाना अभियान चलाएं ताकि सड़क के किनारे खुले में शराब पीने वालों और शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ सत्य कार्रवाई की जा सके। एसएसपी के आदेश के बाद शाम ढलते ही पुलिस अब सड़क पर नजर आ रही है और इसका असर भी अब दिखाई देने लगा है।

छह वाहनों को किया गया सीज

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए एसपी सिटी प्रथम निपुण अग्रवाल ने बताया कि एसएससी के निर्देशानुसार हर क्षेत्र में ड्रिकिंग ड्राइविंग अभियान चलाया जा रहा है पिछले 24 घंटे के अंदर पुलिस ने 1102 वाहनों एवं 1470 व्यक्तियों को चेक करते हुए 172 वाहनों का एम.वी एक्ट में चालान कर 06 वाहनों को सीज किया गया तथा 220 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई भी की गई है।

Published on: