गाज़ियाबाद

कोरोना और डेंगू के बाद बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, दिल्ली के बाद एनसीआर में सतर्कता

राजधानी में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों को देखते हुए अब एनसीआर के जिलों गाजियाबाद और नोएडा में भी संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
2 min read
• •
Updated: 4 Nov 2021, 1:54 PM IST
swine_flu.jpg

गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश में कुछ माह पूर्व कोरोना से हालात ठीक हुए थे कि अब डेंगू के संक्रमण में लोग जकड़े हुए हैं। इस समय अस्पताल डेंगू पीड़ितों से भरे हुए हैं। इस सब के बीच राजधानी दिल्ली में स्वाइन फ्लू का खतरा बढ़ रहा है। दिल्ली में स्वाइन फ्लू के मरीजों में बढ़ोत्तरी हो रही है। जिसको लेकर अब प्रदेश सरकार भी अलर्ट हो गई है। दिल्ली में अचानक से मरीजों की संख्या बढ़ने से स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्य सरकार को भी इसके बारे में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। राजधानी दिल्ली के एम्स सहित अन्य निजी अस्पतालों में स्वाइन फ्लू के मामले और भी अधिक बढ़े हैं।

बढ़ रहे स्वाइन फ्लू मामलों को लेकर बरती जा रही सतर्कता

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधीन इंटीग्रेटेड डिजीज सर्विलांस प्रोग्राम (आईडीएसपी) ने 30 सितंबर तक की स्थिति को लेकर रिपोर्ट जारी की थी। इस रिपोर्ट के अनुसार जुलाई माह तक दिल्ली में दो ही स्वाइन फ्लू के मामले सामने आए थे। लेकिन अब इनकी संख्या बढ़कर 88 हो चुकी है। हालांकि इस दौरान किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। वहीं स्वाइन फ्लू के लक्षण कोरोना वायरस, स्वाइन फ्लू व गंभीर श्वसन रोग लगभग एक जैसे हैं। ऐसे में यह पता करना मुश्किल है कि मरीज किस संक्रमण से ग्रस्त है।

स्वाइन फ्लू और डेंगू के लक्षण एक जैसे

इस वक्त हर तरह की बीमारियां आक्रामक तेवर दिखा रही हैं। अस्पतालों में आसपास के क्षेत्रों से भी मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। जिनकी हालत काफी गंभीर है। इसके चलते आईसीयू व अन्य वार्डों में मरीजों की संख्या काफी है। डॉक्टरों ने बताया कि स्वाइन फ्लू और डेंगू के लक्षण एक जैसे ही हैं दोनों में खार, सर्दी, सुगंध न आना, बदन दर्द, उल्टी, कमजोरी आदि लक्षण दिखाई देते हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान