25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

45 दिन के तलाशी अभियान के बाद पकड़ा गया तेंदुआ

डीएफओ राजीव कुमार ने कहा कि ग्रामीण लगातार दहशत में जी रहे थे और उन्होंने अपने खेतों में जाना भी बंद कर दिया था।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 4 Nov 2021, 1:36 PM IST

tendua.jpg

रामपुर. उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के अरसल परसल गांव के निवासियों के दिलों में दहशत फैलाने वाले एक तेंदुए को आखिरकार वन अधिकारियों ने 45 दिनों तक चले व्यापक तलाशी अभियान के बाद पकड़ लिया। तेंदुए को पहली बार सितंबर में एक ग्रामीण ने देखा था। बाद में, इसके लगातार देखे जाने से क्षेत्र के निवासियों में भय और दहशत फैल गई। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़ें : Chandra Grahan: दीपावली के बाद इस माह लग रहे साल के अंतिम चंद्रग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

सीसीटीवी में देखा गया था तेंदुआ

वन अधिकारियों ने बताया कि बिजनौर जिले के वन क्षेत्र में तेंदुए को चिकित्सीय जांच के बाद छोड़ा जाएगा। सितंबर महीने में, यह ग्राम प्रधान सतनाम सिंह के फार्महाउस से प्राप्त एक सीसीटीवी कैमरे में भी देखा गया था, जिसने क्षेत्र में जानवर की उपस्थिति की पुष्टि की थी। इस बीच पांच अक्तूबर को दूसरी बार तेंदुआ दिखाई दिया। घर जा रहे एक ग्रामीण ने कार से तेंदुए की चहलकदमी को मोबाइल में कैद किया था। जिसके फोटो और वीडियो भी वायरल हो गए थे। इसके बाद से ग्रामीणों में तेंदुए का डर बढ़ गया था और किसान तो खेत पर भी जाने से डर रहे थे।

दहशत में जी रहे थे ग्रामीण

डीएफओ राजीव कुमार ने कहा कि ग्रामीण लगातार दहशत में जी रहे थे और उन्होंने अपने खेतों में जाना भी बंद कर दिया था। मेडिकल जांच के बाद तेंदुए को बिजनौर जिले के संरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें : Illegal liquor: शराब में मिथाइल अल्कोहल की पहचान अब आसान, किट से महज आधे घंटे में होगी मिलावट की पुष्टि

बड़ी खबरें

View All

रामपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग