Chandra Grahan: दीपावली के बाद इस माह लग रहे साल के अंतिम चंद्रग्रहण का इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
मेरठPublished: Nov 04, 2021 12:29:01 pm
Chandra Grahan: साल के अंत का और दीपावली के बाद का चंद्र ग्रहण इस महीने लगने जा रहा है। ये चंद्र ग्रहण आगामी 19 नवंबर को लगेगा। साल के आखिर में लगने वाला ये चंद्र ग्रहण भारत सहित विश्व के अन्य देशों में भी दिखाई देगा। इस चंद्र ग्रहण का असर सभी 12 राशियों पर पड़ेगा। ज्योतिषशास्त्रियों के अनुसार ग्रहणों का ज्योतिषीय महत्व भी होता है।
Chandra Grahan: दीपावली पर्व के बाद एक और खगोलीय घटना इसी महीने होने जा रही है। जिसका कि सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ेगा। ये खगोलीय घटना है चंद्र ग्रहण। इस साल का अंतिम चंद्र ग्रहण इसी महीने यानी नवंबर में लगने जा रहा है। ये चंद्रग्रहण नवंबर की 19 तारीख को लगेगा। चंद्रग्रहण इस साल का दूसरा और आखिरी ग्रहण होगा। चंद्र ग्रहण का ज्योतिषीय महत्व के साथ ही वैज्ञानिक महत्व भी होता है।