गाज़ियाबाद

योगी आदित्यनाथ को चुनौती देने के लिए आ रहे हैं कांग्रेस के ये दिग्गज

योगी आदित्नाथ को टक्कर देने के लिए कांग्रेस अपने दिग्गज प्रचारकों को मैदान में उतारने जा रही है।
2 min read
these congress party star challenge yogi adityanath

गाजियाबाद। यूपी नगर निकाय चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। हर जगह पार्टियों के वरिष्ठ नेता प्रत्याशियों के प्रचार-प्रसार के लिए पहुंच रहे हैं। लेकिन, गाजियाबाद का निकाय चुनावा इस बार विधानसभा की तरह खास होने वाला है। भाजपा अपनी निगम में सत्ता को बरकरार रखने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ का सहारा ले रही है।वहीं, कांग्रेस ने भी मजबूत जबाव देने के लिए अपने स्टार प्रचारकों को स्टैंड बाय मोड में लिया हुआ है। शनिवार को खुद सीएम प्रचार करने के लिए गाजियाबाद पहुंच रहे हैं। वहीं, 20 नवम्बर से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर और बालीवुड अभिनेत्री व कांग्रेस नेत्री नगमा नगर निगम मेयर प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में प्रचार करेंगी।


कांग्रेस की स्टार प्रचारकों में इनके नाम है शामिल

नगर निकाय चुनाव में कांग्रेस के कई स्टार प्रचारक अपने प्रत्याशियों के लिए माहौल बनाने शहर में दस्तक देंगे। प्रचारकों की सूची तैयार कर ली गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री गुलाम नबी आजाद, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, प्रमोद तिवारी, पीएल पुनिया, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत , फिल्म अभिनेत्री व कांग्रेस नेत्री नगमा का नाम सूची में सबसे ऊपर है।

हर वर्ग के लोगों को रिझाने के लिए तैयार की ऐसी सूची

ये नेता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे के बाद शहर में 20 नवंबर से जनसभाओं में शिरकत करेंगे। कांग्रेस अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए इस बार कोई कसर नहीं छोड़ऩा चाह रही है। कांग्रेस से मेयर प्रत्याशी के रूप में डॉली शर्मा मैदान में हैं। सभी वर्ग के वोटरों को रिझाने के लिए स्टार प्रचारकों की सूची तैयार की गई है।

ब्राहमण कार्ड के लिए आएंगे प्रमोद तिवारी

ब्राह्मण कार्ड खेलने के लिए प्रमोद तिवारी, मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने के लिए गुलाम नबी आजाद, अनुसूचित जाति के मतदाताओं को रिझाने के लिए पीएल पुनिया जनसभा करेंगे। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजब्बर के राजनीतिक सलाहकार नरेंद्र राठी ने बताया कि स्टार प्रचारकों का दौरा 20 नवंबर से शुरू हो जाएगा।

भ्रष्टाचार पर लगेगी लगाम

कांग्रेस मेयर प्रत्याशी डाली शर्मा के मुताबिक इस बार जनता बदलाव चाहती है। बीस साल में हुई लूट खसोट के बाद अब लोग फिर से भाजपा को दोहराना नहीं चाहते हैं। इसलिए, गरीब और अमीर सभी तबके के लोग उन्हें वोट करेंगे।

Updated on:
17 Nov 2017 07:42 pm
Published on:
17 Nov 2017 07:42 pm
Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी