गाज़ियाबाद

सीएम योगी का मेगा रोड शो, आज इन रास्तों पर बंद रहेगी आवाजाही

अगर आप गाजियाबाद में रहते हैं या फिर किसी काम से जाने वाले हैं और जाम से बचना चाहते है तो यातायात पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी को फ़ॉलो करें
2 min read
• •
Updated: 25 Dec 2021, 8:02 AM IST
traffic.jpg

जिले में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रोड शो करेंगे। इस दौरान वो यहां कई जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे। सीएम के रोड शो की वजह से शहर के कई रास्तों पर आवाजाही बंद रहेगी। इसके लिए एसपी ट्रैफिक ने एक एडवाइडरी भी जारी की है। जिसके मुताबिक सुबह सात बजे से लेकर रात 10 बजे तक अलग-अलग रास्तों को बंद कर ट्रैफिक को दूसरे रास्तों से डायवर्ट किया गया है।

ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
गाजियाबाद यातायात पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि आज शनिवार को भाजपा के जन विश्वास यात्रा में सीएम योगी आ रहे है। उनके अलावा भी इस रोड शो में कई अन्य मंत्री मौजूद रहेंगे। सीए के आगमन से शहर में भीडभाड रहेगी। लिहाजा जाम के झाम से बचने के लिए यातयात पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है।

घर से निकलने से पहले जरुर देखें रुट चार्ट
अगर आप गाजियाबाद में रहते हैं या फिर किसी काम से जाने वाले हैं और जाम से बचना चाहते है तो यातायात पुलिस द्वारा जारी ट्रैफिक एडवाइजरी को फ़ॉलो करें, ताकि होने वाली असुविधा से बचें। यातायात पुलिस ने आम जनमानस की समस्या को देखते हुए कई रूट डायवर्ट किये है। लिहाजा घर से निकलने से पहले इस चार्ट को जरुर देखें, वरना आप घंटों जाम में फंस सकते हैं।

सुबह सात बजे से रात 10 बजे तक रहेगा डायवर्जन
अगर आप यातायात पुलिस की ओर जारी किए गए रोड को छोड़ किसी दूसरे रास्तों का सहारा लेते हैं तो आपको जाम से छुटकारा मिल सकता है। यह डायवर्जन सुबह सात बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा।

Published on: