2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोरोना के बढ़ते केस के मद्देनजर नोएडा में क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी पर लगी रोक, 31 दिसंबर तक धारा 144 लागू

जिले में धारा 144 लागू होने के बाद क्रिसमस और न्यू ईयर पर होने वाली पार्टियों पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि नोएडा में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक 11 पॉजिटिव मरीज नोएडा में मिले हैं। जुलाई के बाद पहली बार एक दिन में 11 कोरोना संक्रमित मिले हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 24 Dec 2021, 5:27 PM IST

new_year.jpg

नोएडा में कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए प्रशासन ने पूरे गौतमबुद्ध नगर जिले में धारा 144 लागू कर दिया गया। इस संबंध में पुलिस कमिश्नरेट के अधिकारी ने आदेश जारी किया है। साथ ही पुलिस द्वारा इस संबंध में कुछ जरुरी गाइडलाइन भी जारी किए गए हैं। सार्वजनिक जगहों पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन अनिवार्य कर दिया गया है। नियमों का उल्लंघन करने वाले व्यक्ति के साथ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। किसी भी स्थान पर भीड़ एकत्र होने की अनुमति नहीं है। इसके साथ ही शादी समारोह में अधिकतम 100 लोगों की ही अनिमति है।

यह भी पढ़ें : सिपाही ने एसपी ऑफिस में सिंदूर से भरी गर्लफ्रेंड की मांग, तीन महीने पहले हुई थी पहली मुलाकात

क्रिसमस और न्यू ईयर पार्टी पर लगी रोक

जिले में धारा 144 लागू होने के बाद क्रिसमस और न्यू ईयर पर होने वाली पार्टियों पर रोक लगा दी गई है। बता दें कि नोएडा में कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में सबसे अधिक 11 पॉजिटिव मरीज नोएडा में मिले हैं। जुलाई के बाद पहली बार एक दिन में 11 कोरोना संक्रमित मिले हैं। प्रदेश में सबसे ज्यादा मरीजों की पुष्टि जिले में ही हुई। इससे पहले छह जुलाई को 13 मरीज मिले थे। इनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती किया गया है, बाकी का इलाज होम क्वारंटाइन में किया जा रहा है। जनपद में कुल 41 सक्रिय मामले हैं। जिन का इलाज किया जा रहा है, तो वहीं बीते 24 घंटे में एक भी मरीज डिस्चार्ज नहीं किया गया है।

हाईकोर्ट ने की चुनाव टालने की अपील

नए वैरिएंट ओमिक्रोन को देखते हुए इलाहाबाद हाईकोर्ट ने भी यूपी में अगले साल होने वाले चुनाव को टालने के लिए प्रधानमंत्री मोदी और चुनाव आयोग से अपील की है। हालांकि सीएम योगी ने लोगों से कोरोना प्रोटोकॉल को पालने करने के लिए अपील की है।

यह भी पढ़ें : आगरा में चलती कार में युवती से गैंगरेप, वीडियो वायरल करने की मिली धमकी