2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आगरा में चलती कार में युवती से गैंगरेप, वीडियो वायरल करने की मिली धमकी

पीड़िता ने बताया कि कार में पहले से युवक का एक और दोस्त मौजूद था। कार में बैठाने के बाद आरोपियों ने बीयर इत्यादि ऑफर किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। कुछ दूर जाने के बाद दोनों युवकों ने चलती कार में बारी-बारी से दुष्कर्म किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

आगरा

•

image

Nitish Pandey

•

Updated: 24 Dec 2021, 2:48 PM IST

gang.jpg

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में हैरान कर देने वाली वारदात सामने आई है। बेखौफ दरिंदों ने युवती को बीयर और सिगरेट पिलाकर चलती कार में गैंगरेप किया। पुलिस ने पीड़िता के तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि करीब छह महीने पहले पीड़िता की आरोपियों से सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। बीते 19 दिसंबर को मिलने के बहाने आरोपियों ने आगरा बुलाया। कार में बैठाने के बाद आरोपियों ने बीयर और सिगरेट खरीदी और पीड़िता को ऑफिर किया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो उसकी पिटाई भी की गई।

यह भी पढ़ें : नोएडा-गाजियाबाद समेत यूपी में तेजी से पांव पसार रहा है कोरोना, नोएडा में पिछले 24 घंटे में मिले 11 नए मामले

घटना सिकंदरा थाना इलाके की है, जहां टूंडला की रहने वाली युवती की दोस्ती एत्मादपुर इलाके में रहने वाले युवक सोशल मीडिया के माध्यम से हुई। युवक ने दोस्ती के कुछ महीने बाद युवती से मिलने का प्लान बनाया और 19 दिसंबर को मिलने के लिए आगरा बुलाया। पीड़िता ने बताया कि कार में पहले से युवक का एक और दोस्त मौजूद था। कार में बैठाने के बाद आरोपियों ने बीयर इत्यादि ऑफर किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। कुछ दूर जाने के बाद दोनों युवकों ने चलती कार में बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने पीड़िता को धमकी भी दी, आरोपियों ने कहा कि अगर किसी को बताया तो दुष्कर्म के दौरान बनाए गए वीडियो को वायरल कर देंगे।

यह भी पढ़ें : Online Payment: नए साल में बदल जाएंगे ऑनलाइन पेमेंट के नियम, RBI ने जारी किया नया आदेश

पुलिस ने पीड़िता के तरहीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी कृष्णा के पिता का एत्मादपुर में तंबाकू का कारोबार है। कृष्णा ने स्नातक किया है। इसके बाद पिता का व्यापार भी संभाल रहा था। वहीं दूसरा आरोपी हेमंत स्नातक की पढ़ाई कर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

आगरा

उत्तर प्रदेश