गाज़ियाबाद

Pollution के बीच ड्यूटी करने वाले ट्रैफिककर्मियों की पेरशानी जानकर आप भी सोचने पर हो जाएंगे मजबूर, देखें वीडियो

Highlights: -गाजियाबाद की आबोहवा प्रदूषित और जहरीली होती जा रही है -आलम ये है कि लोगों का सांस लेना भी दूभर हो चुका है -मंगलवार को गाजियाबाद में एयर क्वालिटी इंडेक्स 394 तक पहुंच गया

less than 1 minute read
demo1.jpg

गाजियाबाद। जनपद में लगातार एयर क्वालिटी इंटेक्स बढ़ता जा रहा है। जिसका मतलब है कि गाजियाबाद की आबोहवा प्रदूषित और जहरीली होती जा रही है। इन दिनों आलम ये है कि लोगों का सांस लेना भी दूभर हो चुका है। मंगलवार को गाजियाबाद में एयर क्वालिटी इंडेक्स 394 तक पहुंच गया, जो कि खतरे के निशान से काफी ऊपर है। जिसकी वजह से लोगों को सांस लेने में काफी दिक्कतें आ रही हैं।

वहीं अगर ट्रैफिक के बीच भी अपनी ड्यूटी निभा रहे ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की बात करें तो यातायात कंट्रोल करने को लेकर ये कर्मी अपने मुंह पर मास्क लगाकर ड्यूटी कर रहे हैं। इस संबंध में ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि प्रदूषण की वजह से उनको आंखों में जलन होने लगी है और उनका पूरा चेहरा भी अब काला होता जा रहा है।

वहीं ट्रैफिककर्मियों का कहना है कि जब शाम को वह घर पर पहुंचते हैं और कुल्ला करते हैं तो खराश के साथ जमा हुआ काला धुआं भी उनके मुंह से निकलता है। दिन प्रतिदिन खराब होती आबोहवा से उनकी सेहत पर भी बुरा असर पड़ रहा है। वहीं ये ट्रैफिककर्मी कहते हैं कि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो इसके लिए वह हर परिस्थित में ड्यूटी करने को भी तैयार हैं।

Updated on:
29 Oct 2019 06:36 pm
Published on:
29 Oct 2019 06:35 pm
Also Read
View All
Firing in Ghaziabad: गाजियाबाद में ताबड़तोड़ फायरिंग; घर में घुसकर दो सगी बहनों को गोली मारी, हैरान कर देगी वारदात की वजह

Ghaziabad News: ‘योगी जी! माफ करो, हम कसम खाते हैं- भविष्य में अपराध नहीं करेंगे’, पुलिस के सामने हाथ में पोस्टर लेकर गिड़गिड़ाए अपराधी, देखें वीडियो

कमर कस लो, मैं तिहाड़ जेल से बाहर आ गया हूं, सलीम वास्तविक का वीडियो वायरल

सोनिया मर्डर केस में बड़ा मोड़: कातिलों को दबोचने के लिए होगा DNA टेस्ट, क्राइम सीन होगा रिक्रिएट

सूर्या चौहान हत्याकांड: तेरहवीं पर उमड़ा जनसैलाब, मां ने कहा- आरोपियों को कभी जेल से बाहर न आने दिया जाए