3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जेल में पहुंची हजारों महिलाएं और लाइन लगाकर करने लगीं नंबर आने का इंतजार, जानिए क्या है मामला

Highlights: -इस दौरान महिलाएं कतार लगाकर अपने कैदी भाइयों से मिलने के लिए बारी-बारी जेल के भीतर गईं -भाई दूज के त्योहार को लेकर जेल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए -जेल प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्था इन बहनों के लिए की गई।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 29 Oct 2019, 6:08 PM IST

screenshot_from_2019-10-29_18-02-27.jpg

गाजियाबाद। जनपद में करीब 5000 बहनें ऐसी हैं जो अपने भाइयों से लंबे समय से नहीं मिल पाई थी। दरअसल, यहां उन बहनों की बात हो रही है जिनके भाई गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं। वहीं मंगलवार को भाई दूज के अवसर पर डासना जेल के बाहर हजारों महिलाओं का जमावड़ा लगा रहा।

यह भी पढ़ें : सावधान! 18 साल का ये युवक मिनट भर में खोल देता है बाइक का लॉक, जानिए पूरा मामला

इस दौरान महिलाएं कतार लगाकर अपने कैदी भाइयों से मिलने के लिए बारी-बारी जेल के भीतर गईं और टीका कर वापस बहार आईं। वहीं भाई दूज के त्योहार को लेकर जेल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए और विशेष व्यवस्था इन बहनों के लिए की गई।

यह भी पढ़ें: 25 हजार के इनामी 'वकील' का पुलिस से हुआ सामना तो जमकर हुई 'ठायं-ठायं', देखें वीडियो

जेल अधिकारी के अनुसार हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी संख्या में महिलाएं भाई दूज के अवसर पर अपने भाईयों का टीका करने आईं। इस दौरान जेल में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और महिलाओं के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई। ताकि किसी तरह की समस्या न हो।