गाज़ियाबाद

ट्रैफिक पुलिस ने अब दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ शुरू की ये बड़ी कार्रवाई

Highlights- ट्रैफिक पुलिस ने अब दोपहिया वाहनों पर सस्ते हेलमेट लगाकर चलने वालों के खिलाफ छेड़ा अभियान - गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस दोपहिया वाहन चालकों से ही मौके पर तुड़वा रही उनके सस्ते हेलमेट - सड़क हादसों में होने वाली मौतों को लेकर यातायात पुलिस ने शुरू किया अभियान
2 min read
• •
Updated: 16 Feb 2021, 4:12 PM IST
ghaziabad2.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद. ट्रैफिक पुलिस ने अब ऐसे दोपहिया वाहन चालकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है, जो कि पुलिस से बचने के लिए दाेपहिया वाहन पर सस्ते और बगैर आईएसआई मार्का वाले लोकल हेलमेट लगाकर चलते हैं। एसएसपी के निर्देश पर इसको लेकर एसपी यातायात ने विशेष अभियान शुरू किया है। इस दौरान बड़ी संख्या में ऐसे दोपहिया वाहन चालकों को रोककर उनसे ही उनके हेलमेट तुड़वाए गए और हेलमेट की उपयोगिता के बारे में जागरूक किया गया। इस दौरान एक एनजीओ ने भी अपना सहयोग दिया।

बता दें कि सबसे ज्यादा सड़क हादसे दोपहिया वाहन चालक की लापरवाही के कारण ही होते हैं और सबसे ज्यादा जानें भी बगैर हेलमेट या सस्ते कामचलाऊ हेलमेट के कारण ही जाती हैं। अभी तक आकलन किए जाने के बाद पता चला है कि जितने भी दोपहिया वाहनों के एक्सीडेंट हुए हैं। उनमें हेलमेट बड़ा कारण सामने आया है, जिसे अब गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने सभी दुपहिया वाहनों के इस्तेमाल करने वाले लोगों से अच्छा हेलमेट इस्तेमाल किए जाने के लिए जागरूक करना शुरू कर दिया है।

एसपी ट्रैफिक रामानंद कुशवाहा ने बताया कि अभी तक जो सड़क हादसे हुए हैं। सबसे ज्यादा दोपहिया वाहनों के सामने आए हैं। इनमें ज्यादातर हादसे हेलमेट अच्छा नहीं होने के कारण सामने आए हैं, जिसके लिए अब एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देश पर सभी दुपहिया वाहनों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी शुरुआत वाले दिन ही बड़ी संख्या में घटिया क्वालिटी के हेलमेट को तोड़ा गया है और उन्हें इस्तेमाल करने वाले लोगों को अच्छी क्वालिटी यानी आईएसआई मार्क के हेलमेट दिए गए हैं।

Published on:
Also Read
View All
‘सर कलम कर सिर से फुटबॉल खेलेंगे’: गाजियाबाद में सामाजिक कार्यकर्ता नाजिया इलाही खान को मिली सिर तन से जुदा की धमकी

Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान