26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Adhaar Card से जुड़ी खास सर्विस में हआ बड़ा बदलाव, जानिये अब क्या करना होगा

Adhaar Card से जुड़े एम आधार का इस्तेमाल करने वाले यूजर के काम की खबर यूआईडीएआई ने mAadhaar में किया है बड़ा बदलाव, बढ़ा दी गई है लिमिट
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

वाराणसी

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 16 Feb 2021, 2:33 PM IST

mAdhaar

एमआधार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

लखनऊ. आधार कार्ड (Adhaar Card) वर्तमान समय में एक बेहद जरूरी दस्तावेज है और तकरीबन हर जगह इसकी जरूरत एक दस्तावेज के रूप में पड़ती है। पर कई बार आप रेल यात्रा आदि के मौके पर आधार कार्ड अपने पास रखना भूल जाते हैं ऐया फिर गुम हो जाता है तो ऐसे में आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है। पर ऐसी स्थिति में एम आधार ऐप आपके बेहद काम आता है। पर छोटे बच्चों या परिवार के हर किसी के पास स्मार्टफोन हो ये जरूरी नहीं। इसको देखते हुए अब यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथाॅरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI) ने कार्ड धारकों को सहूलियत देते हुए एक ही एम आधार (mAdhaar) ऐप में पांच नाम रजिस्टर करने की सहूलियत दे दी है। यूआईडीएआई ने ट्वीट (UIDAI Tweet) कर इस बदलाव की जानकारी दी है।


क्या है एम आधार ऐप

2017 में आया एमआ आधार ऐप दरअसल आधार कार्ड की हार्ड काॅपी साथ लेकर चलने के झंझट से छुटकारा दिलाता है। इस ऐप को डाउनलोड कर उसे अपेन आधार नंबर से लाॅगिन करना होता है। इसके बाद आपका पूरा आधार डाटा इस ऐप में आ जाता है। इससे आधार संबंधित सारे काम निपटाने में बेहद आसानी होती है। यूआईडीएआई का दावा है कि एम आधार ऐप की से आधार डाटा किसी भी तरह से लीक नहीं होता। यह केवाईसी करना भी बेहद आसान कर देता है।


अब एप में पांच आधार

यूआईडीएआई ने अब तक एक एम आधार ऐप में तीन आधार प्रोफाइल ऐड करने की सहूलियत दी थी। यानि अब तक आप एक ऐप में तीन लोगों के आधार कार्ड रजिस्टर्ड कर सकते थे। पर अब इसे बढ़ाकर पांच तक कर दिया गया है। यानि आप अपने पूरे परिवार का अधिकतम पांच आधार कार्ड एक ही ऐप में ऐड कर सकते हैं।


एम आधार के फायदे

एम आधार ऐप के कई फायदे हैं। इस ऐप के जरिये आप आधार से संबंधित कई काम घर बैठे ही निपटा सकते हैं। आधार दोबारा प्रिंट कराना हो या फिर एड्रेस अपडेट करना हो इसके लिये आधार सेवा केन्द्र या दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं। एम आधार की मदद से घर बैठे कर सकते हैं। इसके अलावा ऑफलाइन ई-केवाईसी डाउनलोड, स्कैन क्यूआर कोड, वेरिफाई आधार, यूआईडी रिट्राइव, एड्रेस वैलिडेशन रिक्वेस्ट जैसे फीचर्स इसमें मिलते हैंं यही नहीं ऐप के जरिये आधार लाॅकिंग, बायोमेट्रिक लाॅकिंग/अनलाॅकिंग, टीओटीपी जेनरेशन, प्रोफाइल अपडेट और क्यूआर कोड शेयरिंग आदि की सर्विसेज का लाभ लिया जा सकता है।


12 भाषाओं में ऐप एक्सेस

आप अपने एम आधार ऐप को अपनी भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिये यूआईडीएआई ने 12 भाषाओं में ऐप एक्सेस की सुविधा दी है। ऐप डाउनलोड करते ही आपसे पूछा जाएगा कि आप किस भाषा का चयन करना चाहते हैं। यूजर को हिंदी व अंग्रेजी के अलावा असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा चयन की भी सुविधा मिलती है।

बड़ी खबरें

View All

वाराणसी

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग