गाज़ियाबाद

ढ़ाई साल के बच्चे ने किया ऐसा कमाल, दर्ज हो गया बुक ऑफ इंडिया में नाम

महज ढ़ाई साल की उम्र में शजीत नाम के इस बच्चे ने केवल 3 मिनट 17 सेकंड में ही मानव शरीर की सभी हड्डियों को पहचानते हुए नाम तक बता दिए हैं। जिसके बाद शजीत का नाम बुक ऑफ इंडिया में दर्ज हो चुका है।

2 min read
two_and_a_half_year_old_boy_name_registered_in_book_of_india_in_ghaziabad.jpg

दिल्ली से सटे गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में रहने वाले एक महज ढ़ाई वर्षीय बच्चे का नाम बुक ऑफ इंडिया में दर्ज हो गया है। इसकी वजह आप जानेंगे तो खुद हैरान रह जाएंगे। क्योंकि महज ढ़ाई साल की उम्र में शजीत नाम के इस बच्चे ने केवल 3 मिनट 17 सेकंड में ही मानव शरीर की सभी हड्डियों को पहचानते हुए नाम तक बता दिए हैं। जिसके बाद शजीत का नाम बुक ऑफ इंडिया में दर्ज हो चुका है। हालांकि इससे पहले कौटिल्य नाम का एक बालक अपनी याददाश्त और जानकारियों के चलते देश भर में मशहूर हुआ था। जिसके बाद अब गाजियाबाद के इस बच्चे ने अपनी इस जानकारी के बाद सभी को हैरान कर दिया है।

महज 3 मिनट 17 सेकेंड में दी जानकारी

जानकारी के अनुसार, हैरान कर देने वाले ढ़ाई वर्षीय शजीत की मां इशिका पेशे से डेंटिस्ट है। इन्होंने अपने बेटे को मानव शरीर के विभिन्न हड्डियों को याद करवाने के लिए अध्ययन कराया। बच्चे की याददाश्त इतनी तेज है कि जिस तरह से उसकी मां ने उसे मानव शरीर की हड्डियों के बारे में बताया, उसने बखूबी ढंग से उसे याद कर लिया और जब सुनाया तो महज 3 मिनट 17 सेकेंड के अंदर मानव शरीर की सभी हड्डियों के बारे में जानकारी दे डाली। सजीत की मां इशिका ने अपने बेटे का वीडियो बनाकर उसे इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड की साइट पर अगस्त के पहले सप्ताह में अपलोड किया था। जिसका नतीजा यह निकला कि बच्चे का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हो गया।

गिनीज बुक में नाम दर्ज कराने की तैयारी शुरू

सजीत की मां इशिका गुप्ता ने बताया कि उनके बेटे की याददाश्त बेहद अच्छी है। इतना ही नहीं वह भारत समेत अन्य कई देशों के बताने के साथ-साथ राजधानी के नाम सहित संस्कृत के कठिन से कठिन मंत्रों को भी बड़ी आसानी से बोल लेता है। ठीक इसी तरह उसे मानव शरीर की हड्डियों की जानकारी बखूबी ढंग से याद हो चुकी है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से उनके बच्चे का देशभर में नाम हो गया है। इससे पूरा परिवार बेहद खुश है और अब बच्चे का नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की प्रतिष्ठित गिनीज बुक में दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है।

Published on:
09 Sept 2022 04:19 pm
Also Read
View All
Surya Murder Case: ‘योगी जी! अपराधियों का मनोबल तोड़ दीजिए’, सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण की बेटी शालिनी, मुख्यमंत्री से कर दी बड़ी मांग

सूर्या के परिजनों से मिलीं बृजभूषण शरण सिंह की बेटी, बोलीं- सरकार से पहले हमने नौकरी का ऑफर दिया

‘हाफ से लेकर फुल तक’, सूर्या हत्याकांड के बाद चर्चा में आए ‘सिंघम‘ IPS धवल जायसवाल ने बिना कोचिंग के UPSC किया था क्रैक, 2 बड़े किस्से

सूर्या हत्याकांड में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर फैजान की एंट्री, कहा- मुझे फतवे का डर नहीं, CM योगी से की ‘बकरीद बैन’ करने की मांग

Ghaziabad Surya Murder Case Update: सूर्या हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन, पांचवां आरोपी सारिक मेवाती गिरफ्तार