गाज़ियाबाद

Video: अमेजन के पैकेट में इस तरह बदला जा रहा सामान, पुलिस गिरफ्त में आए 2 लोगों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

गाजियाबाद के थाना लिंक रोड पुलिस ने दो शातिर लोगों को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन सामान मंगवाने वालों का सामान बीच में ही बदल दिया करते थे।
2 min read
• •
Updated: 22 Dec 2018, 12:54 PM IST
Ghaziabad
Video: अमेजन के पैकेट में इस तरह बदला जा रहा सामान, पुलिस गिरफ्त में आए 2 लोगों ने किया चौंकाने वाला खुलासा

गाजियाबाद. थाना लिंक रोड पुलिस ने दो ऐसे शातिर लोगों को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन सामान मंगवाने वालों का सामान बीच में ही बदल दिया करते थे। बता दें कि हाल में ही ऐसे कई मामले सामने आए जहां कुछ लोगों ने अमेजन के जरिए ऑनलाइन सामान मंगवाया, लेकिन जब उन्होंने सामान का पैकेट खोला तो सामान की जगह कुछ और निकला। इसकी शिकायत लगातार स्थानीय पुलिस से की जा रही थी। बहरहाल पुलिस ने अपना जाल बिछाते हुए इन दो शातिर लोगों को धर दबोचा। पुलिस ने इनके कब्जे से कुछ कीमती सामान भी बरामद किया है। यह वह सामान है जिसे पैकेट से निकाल लिया गया था।

इस पूरे मामले में क्षेत्राधिकारी राकेश मिश्रा ने बताया कि गाजियाबाद में लिंक रोड पुलिस ने दो ठगों को गिरफ्तार किया है, जो अमेजान से आने वाले सामान को रास्ते में बदल दिया करते थे। पुलिस को शक है कि यह काम अमेजन कंपनी के डिलीवरी से जुड़े कुछ कर्मचारियों की मिलीभगत से हो रहा था। हाल ही में इन्होंने 30 हजार का एक मोबाइल बदल कर उसकी जगह डमी मोबाइल रख दिया था। और डिलीवरी हो गई थी। इसके बाद शिकायत के आधार पर इन्हें पकड़ा गया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए दोनों युवकों ने पूछताछ में बताया है कि यह प्राइवेट मोबाइल आउटलेट पर प्रमोटर के रूप में काम किया करते थे और कंपनी के किसी शख्स के साथ मिलकर वे इस कार्य को अंजाम दिया करते थे। पैकेट से सामान निकालने के बाद उसको ओएलएक्स पर बेच दिया करते थे और पैकेट में डमी पैक करने के बाद उसे ऐसे ही भेज दिया करते थे। उन्होंने बताया कि इनके इस धंधे में कुछ और भी लोग शामिल हैं। जिनकी तलाश जारी है।

Published on: