बता दें कि एनएमआरसी की बोर्ड बैठक 28 दिसंबर को होनी है, जिसकी अध्यक्षता आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के एडिशनल सेक्रेटरी संजय के मूर्ति करेंगे। इस बैठक में मेट्रो के किराये पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद टिकट दरों की घोषणा की जाएगी। यहां बता दें कि एक्वा लाइन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। इससे पहले 25 दिसंबर को एक्वा लाइन के उद्घाटन की संभावना जताई जा रही थी, लेकिन अब कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे नए साल में ही चलाया जाएगा। क्योंकि 28 दिसंबर को एनएमआरसी की बोर्ड बैठक में कई मसलों पर चर्चा की जानी है। बताया जा रहा है कि पहले चरण में 11 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।