गाजियाबाद. हाल ही में सोनाक्षी सिन्हा ने अमेजन से 18 हजार की कीमत वाला एक हेडफोन ऑर्डर किया था। ऑर्डर की डिलीवरी हुई तो हेडफोन के बॉक्स में 18 हजार वाले हेडफोन की जगह लोहे का एक टुकड़ा निकला था। कुछ इसी तरह के मामले गाजियाबाद में भी सामने आ रहे हैं। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना लिंक रोड पुलिस ने दो ऐसे शातिर लोगों को गिरफ्तार किया है, जो ऑनलाइन सामान मंगवाने वालों का सामान बीच में ही बदल दिया करते थे।