8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सानिया मिर्जा की तरह बड़ी प्लेयर बनना चाहती थी यह लड़की, लेकिन बैडमिंटन खेलते-खेलते हो गई मौत, देखें वीडियो-

बैडमिंटन खेल रही लड़की की घर की छत से गिरकर मौत
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 21 Dec 2018, 1:17 PM IST

muzaffarnagar

सानिया मिर्जा की तरह बड़ी प्लेयर बनना चाहती थी यह लड़की, लेकिन बैडमिंटन खेलते-खेलते हो गई मौत, देखें वीडियो-

मुजफ्फरनगर. जिले में एक अभागे माता-पिता का सपना उस समय टूट गया। जब मकान की छत पर बैडमिंटन खेल रही उनकी 12 वर्षीय बच्ची अचानक छत से गिर गई। बच्ची को आनन-फानन में चिकित्सालय लेकर जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों के अनुसार, मृतक बच्ची बैडमिंटन में इंटरनेशनल खिलाड़ी सानिया मिर्जा से प्रेरणा लेकर बैडमिंटन में देश का नाम रोशन करना चाहती थी। मौत के बाद परिजनों ने बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया है।

सैन्य अधिकारी को पुलिस ने दो दिन तक लाॅकअप में रख दीं ऐसी यातनाएं कि टूट गया सब्र का बांध और फिर...

दरअसल, मामला थाना ककरौली के गांव बहेड़ा सादात का है। जहां गांव निवासी आबिद की 12 वर्षीय पुत्री तमन्ना जो कि एमआर पब्लिक स्कूल बेहड़ा सादात मुजफ्फरनगर में कक्षा पांच की छात्रा थी। परिजनों की मानें तो वह बुधवार की शाम लगभग पांच बजे अपने मकान की छत पर बैडमिंटन की प्रैक्टिस कर रही थी। इसी दौरान अचानक वह खेलते-खेलते छत से गिर गई। इस हादसे में वह गम्भीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। अानन-फानन में घायल बच्ची को परिजन मुजफ्फरनगर के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्रा की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि हमारी बेटी तमन्ना का सपना था कि वह बड़ी होकर सानिया मिर्जा जैसे खिलाड़ी बनकर देश का नाम रोशन करेगी, लेकिन हमारी किस्मत खराब थी।

फराह फैज का बड़ा खुलासा, कहा- दारुल उलूम के लिए मुस्लिम महिलाएं सिर्फ एटीएम की तरह बच्चे पैदा करने की मशीन, देखें वीडियो-