गाज़ियाबाद

तेज रफ्तार का कहर: बस और कैंटर में जोरदार भिड़ंत, दो की मौके पर ही दर्दनाक माैत, 8 यात्री घायल

हापुड़ के सिंभावली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर हुआ भीषण सड़क हादसा
2 min read
Hapur
तेज रफ्तार का कहर: बस और कैंटर में जोरदार भिड़ंत, दो की मौके पर ही दर्दनाक माैत, 8 यात्री घायल

हापुड़. सिंभावली थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब 2.30 बजे तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। यहां एक तेज रफ्तार बस ने आगे चल रहे कैंटर को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में बस के परखच्चे उड़ गए। हादसे में बस ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबिक 8 यात्री घायल हुए हैं। यात्रियों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही अन्य यात्रियों को भी उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, देर रात करीब 2.30 बजे सिंभावली थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बस ने आगे निकलने की होड़ में एक कैंटर को जोरदार टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस भीषण हादसे में बस के ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। जबकि करीब 8 लोग इस हादसे में घायल हो गए। वहीं एक अन्य युवक को गंभीर हालत के चलते मेरठ रेफर किया गया है। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने यात्रियों को स्थानीय अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंचाया। इसके बाद बस ड्राइवर और कंडक्टर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही अन्य यात्रियों को भी उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया।

Published on:
04 Jun 2018 11:27 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी