
मौसम विभाग का अलर्ट: यूपी के इन शहरों में तूफान आज मचा सकता है भारी तबाही
मेरठ. शुक्रवार को आए तूफान ने पूरे वेस्ट यूपी सहित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तबाही मचाई थी। उस तूफान से लोग अभी उबरे भी नहीं हैं कि मौसम विभाग ने एक और अलर्ट जारी कर दिया है, जिसमें कहा गया है कि आने वाले 24 घंटे के भीतर एक और तूफान आने की संभावना है। आने वाले तूफान की रफ्तार करीब 80 किमी प्रति घंटा होगी।
भाजपा सरकार में अाया अनोखा फरमान, घर में कुत्ता दिखा तो भरने पड़ेंगे इतने हजार
ज्ञात हो कि शुक्रवार को आने वाले तूफान ने देश में चारों ओर तबाही मचाई थी, जिसमें दर्जनों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। इसके साथ ही अरबों रुपये की संपत्ति के साथ ही लोगों को बिजली और पानी जैसी रोजमर्रा की चीजों के लिए भी 14 घंटे इंतजार करना पड़ा था। मौसम विभाग द्वारा चेतावनी में बताया गया है कि रविवार की रात से सोमवार के बीच पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों और एनसीआर में आंधी-तूफान आ सकता है। हालांकि कहा जा रहा है कि आने वाले तूफान की रफ्तार शुक्रवार के मुकाबले कम होगी। पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। धूलभरी आंधी और तेज बारिश के कारण कई लोग अबतक अपनी जान भी गंवा चुके हैं। तूफान के कारण अब तक विभिन्न स्थानों पर 39 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग के अनुसार अभी 24 घंटे में भी तूफान से राहत मिलने के आसार नहीं दिख रहे हैं। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटे के भीतर एनसीआर और वेस्ट यूपी के कई हिस्सों में मौसम की मार झेलनी पड़ सकती है।
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद बिजली विभाग ने भी अपनी तैयारी शुरू कर दी है। हालांकि शुक्रवार को आए तूफान से अभी बिजली विभाग पूरी तरह से उबर नहीं पाया है। जगह-जगह टूटे पडे़ तारों को जोड़ने का कार्य अभी चल रहा है। वहीं किसानों को भी कृषि विभाग ने चेतावनी दी है कि वे खेतों में ऐसे स्थान पर न जाए जहां पर बिजली के तार हों।
Updated on:
4 Jun 2018, 2:30 PM IST
Published on:
4 Jun 2018, 10:30 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.