2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नवविवाहिता के मुंह पर टेप और हाथ-पैर बांधकर पति ने किया ऐसा काम कि दहल जाए दिल

नोएडा सेक्टर- 39 कोतवाली में सामने आया सनसनीखेज मामला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नोएडा

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Jun 2018, 9:23 AM IST

noida

नविवाहिता के मुंह पर टेप और हाथ-पैर बांधकर पति ने किया ऐसा काम कि दहल जाए दिल

नोएडा. देश में समय बदलने के बाद भी दहेज के प्रति लोगों की सोच नहीं बदली है। आज भी महिलाओं को दहेज का दंश झेलना पड़ा रहा है। ताजा मामला नोएडा सेक्टर- 39 कोतवाली के छलेरा गांव का है। जहां एक नवविवाहिता को उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। जब उन्हें लगा कि वे अपने मकसद में कामयाब नहीं हो पाएंगे तो लड़की को रास्ते से हटाने का निश्चय किया और लड़की को बंधक बनाकर सेक्टर-45 में अपने मकान के एक कमरे में छिपा दिया और लड़की के परिवारवालों को कह दिया की लड़की भाग गई है। परिजनों ने पुलिस में केस दर्ज कराया तो लड़की की तलाश शुरू की गई और लड़की को बरामद किया गया। लड़की की हालत बहुत खराब है। फिलहाल पुलिस ने उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। लड़की की सास, ससुर, देवर को हिरासत में लिया गया है, जबकि पति और ननद फरार हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

दो युवक पहुंचे रेस्टाेरेंट, एक ने शटर गिराया फिर दो मिनट में ही कर दी हत्या

नवविवाहिता को बंधनों से मुक्त करते समय उसकी दशा देखकर पुलिसवालों का भी दिल दहल गया। दरअसल, नवविवाहिता को पिछले दो दिनों से हाथ-पैर बांधकर मुंह पर टेप लगाकर बंधक बनाकर रखा गया था। पुलिस ने मौके से उसकी सास, ससुर और देवर को हिरासत में ले लिया है, जबकि पति गौरव और ननद फरार होने में सफल हो गए। लड़की के परिजनों का कहना है की उन्होंने अपनी 22 वर्षीय पुत्री का विवाह पिछले साल 10 दिसंबर को छलेरा गांव के गौरव से किया था, लेकिन उसके ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। 1 जून को लड़के के पिता ने उन्हें सूचना दी कि तुम्हारी लड़की भाग गई है। इसके बाद उन्होंने कोतवाती-39 में ससुराल वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराते हुए बेटी के साथ अनहोनी होने की आशंका व्यक्त की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी पर कमेंट करने वाले फेसबुक यूजर्स माेहम्मद अफ्फान काे तलाश रही पुलिस, जानिए क्याें

इसके बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सुराग लगाने के पुलिस को सादी वर्दी में तैनात कर दिया और पुख्ता सबूत मिलने पर परिवार वालों के साथ छापा मारकर एक कमरे से लड़की को बरामद कर लिया। फिलहाल उसको इलाज के लिए कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत ठीक होने पर बयान दर्ज़ कर कार्रवाई की जाएगी।

सीएम याेगी के खिलाफ अभद्र पाेस्ट करने वाले वाट्सएेप यूजर्स पर मुकदमा दर्ज