2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी पर कमेंट करने वाले फेसबुक यूजर्स माेहम्मद अफ्फान काे तलाश रही पुलिस, जानिए क्याें

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के खिलाफ फेसबुक पर टिप्पणी करने वाले इस युवक की पुलिस अब तलाश कर रही है लेकिन यह फरार है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 3 Jun 2018, 6:35 AM IST

saharanpur news

pm modi

सहारनपुर/देवबन्द

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी पर फेसबुक के जरिए अभद्र टिप्पणी करने वाले व्यक्ति की सहारनपुर पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने इसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है लेकिन मुकदमा दर्ज हाेने के बाद यह आराेपी फरार है। देवबंद काेतवाली पंकज त्यागी का कहना है कि पुलिस फरार हुए आराेपी का पता लगाने के लिए लगातार दबिशे दे रही है आैर जल्द ही आराेपी काे पकड़ लिया जाएगा।

कैराना लोकसभा उपचुनाव पर जाे नतीजे आए हैं उनकाे लेकर साेशल मीडिया पर जैसे संग्राम शुरू हाे गया है। गठबंधन आैर भाजपा समर्थक तरह-तरह की पाेस्ट कर रहे हैं। यह मामला भी चुनाव नतीजाें से ही जुड़ा है। देवबंद के रहने वाले एक युवक ने कैराना उप चुनाव में आए नतीजाें काे लेकर अपने फेसबुक एकाउंट पर एक पाेस्ट की थी आैर अंतर काे मामूली बताया था। इसी बीच देवबंद के ही रहने वाले माेहम्मद अफ्फान नाम के एक युवक ने इस पाेस्ट पर अभद्र कमेंट कर दिया। यह कमेंट देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी काे लेकर था। इसी कमेंट काे लेकर हंगामा हाे गया आैर पाेस्ट करने वाले युवक ने अपने पाेस्ट पर किए गए इस कमेंट की जानकारी पुलिस काे दी। सिर्फ जानकारी ही नहीं दी बल्कि तहरीर देते हुए प्रधानमंत्री पर फेसबुक के जरिए अभद्र कमेंट करने वाले युवक के खिलाफ मामाल दर्ज कराने की मांग की। इस तहरीर के आधार पर देवबंद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस इस आराेपी की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें - सीएम याेगी के खिलाफ अभद्र पाेस्ट करने वाले वाट्सएेप यूजर्स पर मुकदमा दर्ज https://www.patrika.com/saharanpur-news/saharanpur-ploice-take-action-whatsapp-user-2895701/?utm_source=FacebookUP&utm_medium=Social

यह है पूरा मामला

दरअसल कैराना उप चुनाव में भाजपा की हार आैर गठबंधन की जीत के नतीजाें के बाद से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ी हुई है। इस दाैरान लाेग कमेंट आैर पाेस्ट करने में मर्यादाआें काे भी लांघ रहे हैं। एेसा ही एक मामला देवबंद में सामने आया है। मोहल्ला कैलाशपुरम निवासी नितिन गुप्ता भाजपा नेता है । नितिन गुप्ता ने फेसबुक पर देवबंद विधानसभा के नाम से पेज बनाया हुआ है। नितिन की माने ताे वह इस पेज पर भाजपा से संबंधित नेता और अन्य कार्यकर्ता पार्टी संबधी या फिर विधान सभा क्षेत्र में जनहित की समस्या से संबधित पोस्ट डालते रहते है। बीजेपी नेता नितिन गुप्ता ने बताया कि उपचुनाव के नतीजे के बाद बृहस्पतिवार की रात में उन्हाेंने अपने फेसबुक पेज पर "कैराना में अकेली भाजपा को 2 लाख 45 हजार वोट और गठबंधन को 2 लाख 87 हजार वोट" लिखकर पोस्ट डाली थी। शुक्रवार को अफ्फाज नाम के एक व्यक्ति ने इसी पाेस्ट पर कमेंट बॉक्स में पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर दी। यह टिप्पणी जब लाेगाें ने पढ़ी ताे बाद बीजेपी कार्यकर्ताओं में आक्रोश बन गया। गुस्साए भाजपाइयों ने आनन फानन में थाने पहुँच कर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। नितिन गुप्ता का आरोप है कि उसके यह पोस्ट डालने के बाद युवक ने पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर उसकी भावनाओ को ठेस पहुंचाई है। आरोपी युवक ने सार्वजानिक रूप से गलत शब्दों का इस्तेमाल कर प्रधान मंत्री के पद की गरिमा को भी गाली दी है। इतना ही नहीं इस तरह पीएम मोदी के खिलाफ की गई टिप्पणी से समस्त बीजेपी कार्यकर्ताओं की भावनाएं आहत हुई हैं। एसपी देहात विद्यासागर मिश्रा ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।