2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां गई थी ड्यूटी और बहन मामा के घर, तभी स्टूडेंट ने घर में किया ऐसा काम

मां गई थी ड्यूटी और बहन मामा के घर, तभी स्टूडेंट ने घर में किया ऐसा काम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Brij Kishore Gupta

•

Updated: 2 Jun 2018, 10:01 PM IST

failed bsc student suicide in jhansi

मां गई थी ड्यूटी और बहन मामा के घर, तभी स्टूडेंट ने घर में किया ऐसा काम

झांसी। बीएससी की परीक्षा में फेल हुए एक छात्र ने तनाव और डिप्रेशन के चलते घर में अकेले होने पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के घर लौटने पर वह अंदर का नजारा देखकर हतप्रभ रह गए। तुरंत ही उन्होंने पड़ोसियों को सूचना दी। इसके साथ ही पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने पहुंचकर उसके शव को फंदे से उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आकाश द्वारा आत्महत्या कर लेने से घर में कोहराम मच गया।

30 मई को आया था रिजल्ट

शहर के कोतवाली क्षेत्र का रहने वाला आकाश श्रीवास बिपिन बिहारी डिग्री कालेज में पढ़ता था। वहां वह बीएससी सेकंड ईयर का स्टूडेंट था। पिछले महीने में 30 मई को ही उसका परीक्षा परिणाम आया था। इसमें वह पास होने में असफल रहा था। परिजनों का कहना है कि जिस दिन से उसका परीक्षा परिणाम आया था, इसमें फेल हो जाने के कारण वह उसी दिन से परेशान सा और बहुत ज्यादा ही तनावग्रस्त सा रहने लगा था। इसके साथ ही साथ वह बहुत ही ज्यादा अवसाद (डिप्रेशन) में भी नजर आने लगा था। हालांकि, परिजनों ने उसको बहुत समझाया था, लेकिन इसका उसके ऊपर कोई खास असर नहीं आया। उसका खाने-पीने का रवैया भी काफी गड़बड़ हो चला था।

घर पर था अकेला, तब उठाया यह कदम

बताया गया है कि आकाश की मां रेखा बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में नौकरी करती है। वह सुबह-सुबह यूनिवर्सिटी में अपनी नौकरी के चली गई और उसकी बहन प्रियंका मामा के घर चली गई। इसके बाद घर पर आकाश अकेला ही रह गया था। तभी उसने कमरे में जाकर पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर जान दे दी। आकाश के चाचा संजय श्रीवास ने बताया कि करीब 14-15 साल पहले आकाश के पिता राजू श्रीवास की एक दुर्घटना में मौत हो गई थी। उसके बाद से आकाश अपनी मां रेखा और बहन प्रियंका के साथ ही घर पर रहता था।