2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो युवक पहुंचे रेस्टाेरेंट, एक ने शटर गिराया फिर दो मिनट में ही कर दी हत्या

सात साल पहले बेटे की भी इसी तरह की गर्इ थी हत्या, कुख्यात बदन सिंह बद्दो समेत छह पर मुकदमा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Sanjay Kumar Sharma

•

Updated: 3 Jun 2018, 8:32 AM IST

meerut

दो युवक पहुंचे रेस्टाेरेंट, एक ने शटर गिराया फिर दो मिनट में ही कर दी हत्या

मेरठ। परतापुर थाना क्षेत्र में हाइवे पर गेस्ट हाउस संचालक की दिनदहाड़े दो बदमाशों ने हत्या कर दी। करीब सात साल पहले इनके बेटे बसपा नेता व जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर की भी इसी तरह हत्या कर दी गर्इ थी। हत्या में जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर आैर जेल में बंद कुख्यात बदन सिंह बद्दो समेत छह के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।

यह भी पढ़ेंः भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम ने कैराना की हार पर दिया बड़ा बयान...

यह भी पढ़ेंः मायावती के इस खास सिपाही की मुश्किलें आैर बढ़ गर्इ, जानिए अब क्या हुआ

परतापुर थाने के पास हुर्इ घटना

परतापुर थाने के पास हाइवे पर कसाना गेस्ट हाउस है। इसके नीचे ही इनका रेस्टारेंट है। दोपहर करीब तीन बजे मेहर चंद कसाना रेस्टोरेंट में बैठे थे। रेस्टोरेंट संचालक हर्ष भी उनके पास बैठा था। इस दौरान दो युवक वहां पहुंचे। एक ने नकाब लगा रखा था। दोनों ने रेस्टाेरेंट में घुसते ही शटर गिरा दिया आैर हर्ष को चुप रहने के लिए कहा। शटर गिराते इन बदमाशों ने मेहर चंद को दो गाली मारी। मेहर चंद की मौके पर ही मौत हो गर्इ। बदमाश आराम से शटर खोलकर दिल्ली रोड की आेर फरार हो गए। चश्मदीद हर्ष ने बताया कि बदमाशों ने इस घटना को दो मिनट में अंजाम दिया। उसने बताया कि दो युवक तेजी से रेस्टारेंट में घुसे। वह कुछ समझ पाते, एक बदमाश ने शटर गिरा दिया आैर उसे धकियाते हुए दूसरे बदमाश ने मेहर चंद के सिर में दो गोलियां मारी। पुलिस ने बताया कि जब हत्या की गर्इ थी, तो गेस्ट हाउस आैर रेस्टाेरेंट में कोर्इ ग्राहक नहीं था। बदमाशों ने पूरी रेकी करने के बाद घटना को अंजाम दिया। मेहर चंद के बेटे अजय गुर्जर ने जिला सहकारी बैंक के डायरेक्टर पपीट बडला, कुख्यात बदन सिंह बद्दो समेत छह के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज करार्इ है।

यह भी पढ़ेंः यहां 100 की स्पीड से आयी आंधी, हो गया ब्लैक आउट

बेटे की भी इसी तरह हत्या

गेस्ट हाउस संचालक मेहर चंद कसाना के बेटे बसपा नेता व जिला पंचायत सदस्य संजय गुर्जर की भी 23 सितंबर 2011 को कैंट क्षेत्र में इसी तरह हत्या की गर्इ थी। पुलिस मेहर चंद की हत्या दुश्मनी, प्रापर्टी आैर गेस्ट हाउस बिन्दुआें को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। इनमें बद्दो एक अधिवक्ता की हत्या के मामले में डासना जेल में बंद है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश