2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम याेगी के खिलाफ अभद्र पाेस्ट करने वाले वाट्सएेप यूजर्स पर मुकदमा दर्ज

मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ के खिलाफ पाेस्ट करने वाले वाट्सएेप यूजर्स पर सहारनपुर पुलिस ने रिपाेर्ट दर्ज की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

shivmani tyagi

•

Updated: 3 Jun 2018, 6:07 AM IST

CM Yogi Adityanath

CM Yogi Adityanath

सहारनपुर।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी पर फेसबुक के जरिए अभद्र टिप्पणी करने वाले फेसबुक यूजर्स खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के बाद अब सहारनपुर पुलिस ने यूपी के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ काे लेकर वाट्सएेप पर अभद्र पाेस्ट करने वाले वाट्सएेप यूजर्स के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह कार्रवाई गंगाेह थाना पुलिस ने भाजपाईयाें की आेर से आई तहरीर के आधार पर की है। जिस व्यक्ति के खिलाफ यह मुकदमा दर्ज हुआ है उसका नाम साजिद बताया जा रहा है। पुलिस अब इसकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। बतादें कि एक दिन पहले ही सहारनपुर पुलिस ने अफ्फाज नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ रिपाेर्ट दर्ज की थी। अफ्फाज पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने का आराेप है। यह कार्रवाई देवबंद पुलिस ने की है। देवबंद पुलिस काे भी भाजपाईयाें ने तहरीर देते हुए आराेपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। अब गंगाेह पुलिसर ने भी जिस साजिद नाम के व्यक्ति के खिलाफ रिपार्ट दर्ज की है उसके खिलाफ भी भाजपाईयाें की आेर से ही तहरीर दी गई है।

कैराना लाेकसभा उप चुनाव से जुड़ा है मामला

दरअसल यह मामला भी कैराना लोकसभा उपचुनाव से जुड़ा हुआ है। इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी की हार और गठबंधन प्रत्याशी तब्बसुम बेगम की जीत काे लेकर साेशल मीडिया पर तरह-तरह के जुमले फाेटाे आैर वीडियाे शेयर किए जा रहे हैं। इसी बीच साजिद नाम के एक युवक ने वाट्सग्रुप में एक एेसी वीडियाे डाल दी जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तुलना गलत कर दी गई। इस वीडियाे के बैक ग्राउंड में अभद्र भाषा का प्रयाेग किया गया। इस वीडियाे के ग्रुप में डलने के बाद जैसे ही भाजपाईयाें काे पता चला ताे उनका गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए भाजपाईयाें ने विराेध प्रदर्शन करते हुए पुलिस काे पूरी घटना बताई आैर आराेपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

यह है पूरा मामला

इस पाेस्ट पर गुस्सायें भाजपाईयों और हिन्दुवादी संगठनों ने कोतवाली पहुंचकर यह अभद्र पाेस्ट करने वाले आरोपियों काे रासुका में निरुद्ध किए जाने की मांग की। भाजपा नेता मुकेश राणा की आेर से दी गई तहरीर में पोस्ट डालने वाले का नाम साजिद बताया गया है। तहरीर में गोरक्ष पीठ के अधिष्ठाता व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ का ही नहीं बल्कि हिन्दुवादी संगठनों का अपमान किए जाने की बात कही गई। यह भी कहा गया कि इस अपमान काे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा आराेपी के खिलाफ कार्रवाई हाेनी चाहिए। यह भी आराेप लगाया या है कि आरोपियों ने साम्प्रदायिक सौहृार्द और शांति काे बिगाड़ने का प्रयास किया है आैर आराेपी सांप्रदायिक साैहार्द के लिए खतरा है जााे भविष्य में भी इस तरह की पाेस्ट करके माहाैल खराब करने की काेशिश कर सकते हैं इसलिए इनकी गिरफ्तारी जरूरी है। इतना ही नहीं तहरीर देने वालाें काे आराेपियाें काे रासुका में निरुद्ध करने की मांग भी की है। कोतवाली निरीक्षक संजीव कुमार ने मामला दर्ज कर लिए जाने की पुष्टी की है। कार्रवाई की मांग करने वालाें में मुख्य रूप से भाजपा नेता मुकेश राणा, जितेन्द्र जागलान, गगन गर्ग, दीपांशु माहेश्वरी, भारत सिंह धीमान, रोहित त्यागी, अंकित गुप्ता, राकेश आर्य, अचल गोयल, राजेश गांधी, संजीव शर्मा, सचिन सैनी, युवराज मोगली आदि शामिल हैं।