2 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आधी रात निकला पुलिस का लाव लश्कर, उसके बाद जो हुआ…

डीजीपी के आदेश पर कन्नौज पुलिस ने आपरेशन ऑलआउट के तहत जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया।
2 min read
Google source verification
kannauj

आधी रात निकला पुलिस का लाव लश्कर, उसके बाद जो हुआ...

कन्नौज. डीजीपी के आदेश पर कन्नौज पुलिस ने आपरेशन ऑलआउट के तहत जगह जगह चेकिंग अभियान चलाया। भीड़भाड़ वाले इलाके और बस अड्डे से लेकर रेलवे स्टेशन तक सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। इसके साथ ही ऑपरेशन आल आउट के तहत सभी थानों के फ़ोर्स को भी अलर्ट किया गया। ऐसे में जब अपर पुलिस अधीक्षक पुलिस बल के साथ नगर के रेलवे स्टेशन पर औचक निरीक्षण कर संदिग्धों की पड़ताल की तो अपराधी सहम गए। कुछ तो पुलिस को देखते हुए खिसक गए। तो वहीं पूरी रात चले आपरेशन में पचास किलो गोमांस सहित 10 किलो गांजा सहित तीन अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया गया।

संदिग्धों ली गई तलाशी
देर रात अपर पुलिस अधीक्षक केसी गोस्वामी ने पुलिस बल समेत रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। यहां स्टेशन परिसर के फर्नीचर पर सो रहे लोगों को उठाकर नाम पते की तस्दीक की। इसके अलावा संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई। पुलिस की कार्रवाई देख अपराधी व अराजकतत्व खिसक गए। एएसपी ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर यात्रियों की सुरक्षा का भी जायजा लिया। इसके बाद एएसपी कस्बे के मुख्य चौराहा स्थित बूथ के निकट पहुंचे। यहां उन्होंने दुपहिया, चौपहिया वाहन चालकों को रोक कर गाड़ियों के कागजात चेक किए। साथ ही संदिग्ध लोगों की तलाशी ली गई लेकिन कोई संदिग्ध व्यक्ति पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा । शहर में फुटपाथ पर काबिज अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी। इस मौके पर कोतवाली प्रभारी भारी मात्रा में पुलिस फ़ोर्स मौजूद रहा ।

गांजा सहित दो चढ़े हत्थे
तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत पटेल नगर तिराहा पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी पर आरोपियों के पास से 10 किलो गांजा बरामद किया। देर रात थानाध्यक्ष शैलेंद्र सिंह पटेल नगर तिराहा पर वाहन चेकिंग अभियान चला रहे थे। उसी समय जनपद औरैया के थाना बेला अंतर्गत जराबर गांव निवासी राजू अली व तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के लोहराना गांव निवासी शिवरामदास चोरी-चुपके निकल रहे थे। पुलिस ने संदिग्ध हालत में रोकने का इशारा किया तो दोनों ने भागने की कोशिश की। पुलिस ने दोनों को खदेड़ कर पकड़ा लिया। तलाशी लेने पर दोनों के पास से 10 किलो गांजा बरामद हुआ। थानाध्यक्ष ने दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

गोमांस किया बरामद

एसएसआइ जितेन्द्र सिंह ने मुखबिर की सूचना पर मिरगांवा मौजे के सईदनिया कब्रिस्तान के निकट छापेमारी की। यहां पुलिस ने दो आरोपियों को दबोच 50 किलो गोमांस बरामद किया। साथ ही पुलिस ने धारदार हथियार बरामद किए। पुलिस ने गोमांस के परीक्षण के लिए पशु चिकित्साधिकारी को बुलवाकर नमूना परीक्षण के लिए भिजवाया। पुलिस की इस कार्रवाई से अन्य गौकशों में हलचल मच गई है। वहीँ पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।

बड़ी खबरें

View All

कन्नौज

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग