
नशे में टल्ली दिल्ली और सिक्किम की छात्राआें ने खुलेआम किया ऐसा काम, देखने वाले भी रह गए दंग
मेरठ. एक इंजीनियरिंग काॅलेज में पढ़ने वाली दिल्ली व सिक्किम की छात्राओं के बीच आपसी कहासुनी के बाद जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस मारपीट में कुछ छात्राओं को चोट भी आई हैं। दूसरे राज्यों की छात्राओं के बीच मारपीट की सूचना मिलते ही थाना परतापुर पुलिस मौके पर पहुंची अौर जैसे-तैसे मामले को शांत कराया। वहीं दोनो पक्षों की छात्राओं द्वारा थाने पर तहरीर देते हुए कार्रवाई की मांग की गई है।
बता दें कि मामला मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के अंसल सुशांत सिटी काॅलोनी का है। जहां पर करीब तीस छात्राएं रहती हैं। ये छात्राएं सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, दिल्ली, यूपी सहित कई राज्यों की रहने वाली हैं और मेरठ के सुभारती इंजीनियरिंग काॅलेज से पढ़ाई कर रही हैं। एसपी सिटी रणविजय सिंह ने बताया की देर रात किसी बात को लेकर दिल्ली और सिक्किम की छात्राओं में कहासुनी हो गई थी। इसके बाद छात्राओं के दो गुट बन गए। सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश की छात्राएं एक हो गईं तो दिल्ली और यूपी की छात्राआें ने अलग गुट बना लिया। इसके बाद दोनों और से जमकर मारपीट हुई।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मारपीट कर रही छात्राओं को जैसे-तैसे शांत कराया। इस मामले में दोनों पक्ष की छात्राओं ने परतापुर थाने पर पहुंचकर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। वहीं एसपी सिटी ने कहा कि जिस कालोनी में उक्त छात्राएं रहती हैं। वहां रहने वाले लोगों ने भी इनकी शिकायतें की हैं। ये छात्राएं शराब पीकर रोजाना इन प्रकार का हंगामा करती हैं। तेज आवाज में म्यूजिक बजाकर सभी का परेशान करती हैं। उन्होंने बताया कि इन्ही शिकायतों के चलते इन्हें पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया है। हालांकि उन्होंने किसी भी छात्रा की गिरफ्तारी की बात से इनकार किया है।
Published on:
3 Jun 2018, 10:59 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.