2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तेज रफ्तार टैंकर ने पुलिस की जीप और बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक होमगार्ड की मौत, एक सिपाही गंभीर

हापुड़ जिले के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कुचेसर चौपले पर स्थित कन्हैया ढाबे पर हुआ दर्दनाक हादसा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 3 Jun 2018, 10:14 AM IST

Hapur

तेज रफ्तार टैंकर ने पुलिस की जीप और बाइक को मारी जोरदार टक्कर, एक होमगार्ड की मौत, एक सिपाही गंभीर

हापुड़. थाना बाबूगढ़ क्षेत्र में कुचेसर चौपले पर स्थित कन्हैया ढाबे में एक सीएनजी से भरा बड़ा ट्रक अनियंत्रित होकर घुस गया। बताया जा रहा है कि ट्रक ने इस दौरान वहीं खड़ी यूपी डायल 100 की गाड़ी और पुलिस की लेपर्ड बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी, जिसमें लेपर्ड बाइक के एक होमगार्ड श्यामवीर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य सिपाही कर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गया है। हादसे के तुरंत बाद टैंकर चालक फरार हो गया, जबकि पुलिस घायलों को लेकर अस्पताल पहुंची है। जहां डॉक्टर्स ने श्यामवीर की मौत की पुष्टि करते हुए सिपाही कर्मबीर को भर्ती कर लिया है।

नवविवाहिता के मुंह पर टेप और हाथ-पैर बांधकर ससुर, देवर और पति ने किया ऐसा काम कि दहल जाए दिल

कैराना आैर नूरपुर के परिणाम के बाद किसानों को अब इस तरह मना रहे योगी, अफसरों को दिए ये कड़े निर्देश

सीओ सिटी हापुड़ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर पुलिस को चोरी की सूचना मिली थी। इसलिए मौके पर जांच के लिए यूपी डायल 100 और एक लेपर्ड बाइक पर सवार होकर पुलिसकर्मी पहुंचे थे। वे जांच कर ही रहे थे कि इसी दौरान एक सीएनजी से भरा बड़ा टैंकर पुलिस के वाहनों और पुलिसकर्मियों को रोंदता हुआ ढाबे में जा घुसा। उक्त सीएनजी का टैंकर बरेली की ओर से आ रहा था। इस हादसे में एक होमगार्ड श्यामवीर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक सिपाही कर्मबीर गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है। उसकी तलाश के साथ पुलिस जांच में जुटी है।

दो युवक पहुंचे रेस्टाेरेंट, एक ने शटर गिराया फिर दो मिनट में ही कर दी हत्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी पर कमेंट करने वाले फेसबुक यूजर माेहम्मद अफ्फान काे तलाश रही पुलिस, जानिए क्याें