गाज़ियाबाद

गाजियाबाद के एक मकान में LPG गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो गंभीर रुप से घायल

दोनों घायलों को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में कराया गया भर्ती

2 min read
गाजियाबाद के एक मकान में LPG गैस सिलेंडर में विस्फोट, दो गंभीर रुप से घायल

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद के लोनी इलाके में देर रात अचानक उस वक्त भगदड़ मच गई, जब खाना बनाते वक्त एक मकान में एलपीजी सिलेंडर लीक होने लगा। इसके बाद पूरे मकान में आग लग गई। घर में आग लगते ही मकान में मौजूद सभी लोग घर से भाग निकले, लेकिन इसी दौरान अचानक सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर में ब्लास्ट होने के बाद मकान की छत उड़ गई। इस दौरान मकान से बाहर निकलती हुई मां बेटी बुरी तरह झुलस गई। आग लगता देख आसपास के लोगों ने दमकल विभाग को सूचित किया। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में गंभीर रूप से झुलसी दोनों मां-बेटी को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां अब भी उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

आपको बताते चलें कि दूधनाथ नाम का एक शख्स अपने पूरे परिवार के साथ लोनी इलाके की निशांत कॉलोनी में अपने दो मंजिला मकान में रह रहा था। देर रात उसकी पत्नी पूजा और बेटी मकान के ऊपरी हिस्से में बनी रसोई में खाना बना रही थी। लेकिन अचानक ही सिलेंडर से गैस लीक होने लगी, जैसे ही सिलेंडर से गैस लीक होना शुरू हुआ। तो तुरंत रसोई के अंदर आग लग गई। हालांकि, इस दौरान घर में मौजूद सभी लोग आनन-फानन में घर से बाहर निकलने लगे, लेकिन देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान घर में मौजूद अन्य लोग तो बाहर निकल आए, लेकिन पूजा और उसकी बेटी ऊपरी मंजिल में होने के कारण घर से बाहर निकल भी नहीं पाई थी कि अचानक जोरदार ब्लास्ट हो गया । इस ब्लास्ट में मकान की छत उड़ गई।

इस दौरान पूजा और उसकी बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। ब्लास्ट की आवाज सुनकर और घर में आग लगी देखकर आस पास के लोगों ने आनन-फानन में स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम को सूचित किया । सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। गनीमत यह रही कि समय रहते ही आग पर काबू पा लिया गया । वरना बड़ा हादसा हो सकता था, क्योंकि जहां आग लगी थी । उसके आसपास काफी घनी बस्ती वाला इलाका है। स्थानीय पुलिस ने बुरी तरह घायल मां और बेटी को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनकी हालत अब भी गंभीर बनी हुई है।

ये भी पढ़ें

स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में गाजियाबाद, अलीगढ़ तथा क्षेत्र समथर को प्रधानमंत्री द्वारा किया गया पुरस्कृत
Published on:
07 Jul 2018 03:35 pm
Also Read
View All
20 मिनट तक अंधाधुंध फायरिंग: दरोगा और 2 सिपाहियों को लगी गोली, गाजियाबाद पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में किया एनकाउंटर

गाजियाबाद में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, कैश वैन लूटने वाले दो अपराधी ढेर, पुलिसकर्मी भी हुए जख्मी

‘वीडियो पुलिस को भेजी तो जिंदा गाड़ दूंगा’, गाजियाबाद में दबंगों ने युवक को घर से खींचकर पीटा, युवक आईसीयू में भर्ती

मुख्तार अंसारी की पत्नी को खोजने तैय्यब पालकी के घर क्यों पहुंची पुलिस? जानिए दोनों परिवारों के बीच संबंध

5 निकाह और 2 हलाला, हिंदू बनकर दोस्ती की, फिर 25 साल बड़े आदमी से कराई शादी, महिला ने सुनाई दर्दनाक कहानी