गाज़ियाबाद

मजाक-मजाक में दोस्तों ने साथी के संग कर दिया एेसा कांड आैर फिर…

अचानक ही दोस्तों की मुरादनगर में हो गर्इ थी मुलाकात
2 min read
ghaziabad news

गाजियाबाद ।अक्सर दोस्तों के एकत्र होने पर हंसी मजाक आैर एक दूसरे के साथ छेड़छाड़ आम बात है। लेकिन दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दोस्तों ने मजाक मजाक में ही साथी संग एेसा काम कर दिया। जिसे जानकर हर कोर्इ दंग रह गया। दरअसल दो दोस्तों ने साथी का मजाक बर्दाशत न होने पर उसकी हत्या कर दी। वहीं आरोपी इसके बाद मौके से फरार हो गये। अब पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

खाली प्लाॅट में मिली थी लाश

गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में बीती 5 मई को सचिन नाम के युवक की लाश एक खाली प्लॉट पर मिली थी। सचिन की दिमागी हालत ज्यादा ठीक नहीं रहती थी। सचिन का दिमाग उसकी उम्र के हिसाब कहीं कम 6 साल के बच्चे जैसा था। इलाके के रहने वाले सौरव और विपिन दोस्ती में उसे हमेशा छेड़ा करते थे। और उसका मजाक उड़ाया करते थे। बताया जा रहा है कि 4 मई की रात को सौरव और विपिन मुरादनगर इलाके से जा रहे थे। और उसी दौरान उन्होंने सचिन को देखा। और उससे मजाक करने लगे।

मजाक बढ़ने पर कर दिया ये काम

तीनों के बीच मजाक इतना बढ़ गया कि आपने बचकाना ही अंदाज में सचिन ने दोनों का विरोध कर दिया। लेकिन मासूम दिमाग वाले सचिन को नहीं पता था कि विपिन और सौरव को इतना गुस्सा आ जाएगा, कि वह उसकी हत्या कर देंगे। पुलिस की मानें तो सौरव और विपिन ने उसी समय सचिन को इतना पीटा कि उसकी मौत हो गई। इसके बाद खाली प्लॉट में उसकी लाश को ठिकाने लगा कर आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने सौरव और विपिन को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

Published on:
10 May 2018 11:10 am
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी