22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

तूफान का कहर: किसान पर मौत बनकर गिरी बिजली आैर…

गुस्साए लोगों ने लगा दिया जाम तो प्रशासन ने एेसे खुलवाया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Nitin Sharma

•

Updated: 10 May 2018, 3:29 PM IST

bulandshahr news

बुलंदशहर।यूपी के बुलंदशहर में तेज आंधी-तूफान के चलते एक किसान और पशु की मौत हो गई, दरअसल तेज आंधी की वजह से खेतों से होकर गुजर रही हाईटेंशन की लाइन, बग्गी के टायर में पंचर लगवाने जा रहे किसान पर आ गिरी। जब तक किसान कुछ समझ पाता। बग्गी सवार किसान और उसमें बंधे पशु की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं ग्रामीणों ने इसे विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही मानते हुए खुर्जा-सिकन्द्राबाद रोड जाम कर दिया और जमकर हंगामा काटा।

यह भी पढ़ें-गाड़ी के विवाद में पहुंची पुलिस के साथ लोगों ने कर दिया ये काम

पंचर ठीक कराने जा रहा था किसान

दरअसल बुलन्दशहर के खुर्जा देहात कोतवाली क्षेत्र के बिचौला निवासी किसान, अहल-ए-फ़ज़र अपनी बग्गी में पंचर लगवाने के लिए घर से शहर की ओर निकला था, लेकिन गांव के बाहर निकलते ही किसान और बग्गी में बंधा पशु आंधी की वजह से टूटी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गये। जिससे किसान और पशु की झुलसकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों की माने तो घटना की सूचना विद्युतकर्मी और स्थानीय पुलिस को दी गई। लेकिन घन्टों तक कोई प्रशासनिक अधिकारी मौके पर नहीं पहुंची।

यह भी पढ़ें-12 साल पहले गंगा में बहाया था बेटे का शव, अब हुआ कुछ ऐसा कि सब रह गए दंग

गांव के लोगों ने लगाया जाम

खुर्जा-सिकन्द्राबाद रोड को जाम करके हंगामा कर रहे। लोग खुर्जा देहात कोतवाली क्षेत्र के बिचौला गांव के ग्रामीण हैं। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने खुर्जा-सिकन्द्राबाद रोड जाम कर दिया। वहीं जाम की सूचना पर खुर्जा एसडीएम सहित भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा। एसडीएम ने किसान के परिवार को आर्थिक मदद के रूप में मौके पर ही मृतक किसान के परिवार को 4 लाख रुपये का चैंक सौंपा। वहीं एसडीएम ने मृतक के परिवार को हर संभव मदद दिलाने का भी भरोसा दिलाया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम खुलवाया गया।

बड़ी खबरें

View All

बुलंदशहर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग