गाज़ियाबाद

क्‍लास रूम में बेखौफ छात्रा कर रही ऐसा काम, पकड़ी गई तो हुआ यह हाल

कमरे में लगी थी पुरुष व महिला टीचर की ड्यूटी

2 min read

हापुड़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद् बोर्ड की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई है। नकल रोकने के लिए सरकार गंभीर है और प्रशाशन भी सतर्क है। इतना ही नहीं कक्षाओं में सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। इतना सब कुछ होने के बावजूद छात्र-छात्राएं नकल करने से बाज नहीं आ रहे हैं। नकल करने का ताजा मामला उत्तर प्रदेश के जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ में मंगलवार को सामने आया। श्री नेहरू भारतीय सदन इंटर कॉलेज में बुधवार सुबह प्रथम पाली में हिंदी का पेपर था। एक इंटर की छात्रा बेखोफ होकर डेस्क पर एक पर्ची से नकल कर रही थी, जिसे उड़नदस्ते ने नकल करते पकड़ लिया। उसकी कॉपी लेकर सील कर दिया गया है।

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन बड़ी वारदात, एग्जाम सेंटर से प्रश्न पत्र लूटने की कोशिश, तीन गिरफ्तार

ये भी पढ़ें

UP Board Exam: लखनऊ में पकड़ा गया नकलची, एक लाख से ज्यादा छात्रों ने छो़ड़ी परीक्षा

मंगलवार से शुरू हुई हैं परिक्षाएं

आपको बता दें कि मंगलवार से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। जहां सरकार के सख्त आदेश हैं कि किसी भी सूरत में किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल नहीं की जाएगी, वहीं जनपद हापुड़ के अलग-अलग 2 विद्यालयों में दो छात्र व एक छात्रा नकल करते हुए पकड़े गए हैं।

मोबाइल से नकल करते पकड़े गए दो छात्र

बाबूगढ़ के भारतीय सदन इंटर कॉलेज में सीसीटीवी कैमरे लगा रखे है। जिस कमरे में छात्रा नकल करती पकड़ी गई है, वहां एक पुरुष व महिला टीचर की ड्यूटी थी लेकिन उनको छात्रा नकल करती हुई नहीं दिखी। हालांकि, उड़नदस्ते ने नकल करती छात्रा को पकड़ लिया। टीम ने छात्रा की कॉपी को सील कर दिया। वहीं एक दूसरे मामले में हापुड़ के ही आलमगीरपुर स्कूल में 2 छात्र मोबाइल द्वारा नकल करते हुए पकड़े गए। उनके मोबाइल जप्त कर उनकी कॉपी भी सील कर दी गई है। उड़न दस्ता सदस्य सहायक एवं वित्त लेखाधिकारी सुभाष सिंह का कहना है क‍ि नेहरू भारती स्‍कूल में एक छात्रा डेस्‍क पर पर्ची रखकर नकल कर रही थी। उसकी कॉपी सील कर दी गई है।

ये भी पढ़ें

यूपी बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी बहिष्कार ​करने की शिक्षामित्रों ने दी धमकी, जानिए क्यों
Published on:
07 Feb 2018 04:41 pm
Also Read
View All