गाज़ियाबाद

मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन शहरों में भारी बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि, देखें वीडियो-

गाजियाबाद और नोएडा समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना
2 min read
weather
मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी, इन शहरों में भारी बारिश के साथ होगी ओलावृष्टि

गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद और नोएडा में ठंड का प्रकोप जारी है। शनिवार को जहां लोगों ने ठंड से राहत महसूस की। वहीं 21, 22 और 25 जनवरी को बारिश के भी आसार बन रहे हैं। इसके साथ ही गाजियाबाद और नोएडा समेत पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भारी बारिश के साथ ओले पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के अधिकतर इलाकों में 20-22 जनवरी के बीच बर्फबारी और बारिश होने की आशंका है। वहीं हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में इन दो दिन बर्फबारी का अंदेशा जताया जा रहा है। यही वजह है कि पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। सर्दी से राहत महसूस कर रहे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद, नोएडा और मेरठ में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा। उत्तर की दिशा से नमी वाली हवा दिल्ली एनसीआर में दस्तक देंगी। पश्चिमी विक्षोभ की वजह से इस तरह की मौसम की परिस्थिति बनेगी, जिसके बाद दिल्ली में 21 और 22 जनवरी को बारिश हो सकती है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। इसके अलावा इन दोनों दिनों में ओले भी पड़ सकते हैं। इसके बाद 25 जनवरी को भी बारिश की संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि रविवार को हवा की रफ्तार कम होने के कारण वातावरण में मौजूद प्रदूषित के कण धुंध के कणों के साथ मिल जाएंगे, जिससे दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण का स्तर भी बढ़ जाएगा।

Updated on:
21 Jan 2019 06:53 pm
Published on:
20 Jan 2019 12:33 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी