गाज़ियाबाद

19-20 और 21 फरवरी को तबाही मचाएगी बारिश, मौसम विभाग की भविष्यवाणी

Weather Update: उत्तर भारत में फिर से बारिश शुरू होने वाली है। यूपी समेत कई राज्यों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
less than 1 minute read
Weather Update Heavy Rain will wreak havoc on 19-20-21 February imd predicts thunderstorms

weather update उत्तर भारत में 19 फरवरी से मौसम फिर बदलने वाला है। उत्तर प्रदेश, दिल्‍ली एनसीआर समेत कई राज्यों में 21 फरवरी तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इसके साथ ही आंधी-तूफान और ओले गिरने का भी अलर्ट है। मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 19 फरवरी से 21 फरवरी तक आंधी-तूफान के साथ बारिश की संभावना है।

यूपी बारिश होने की वजह पश्चिमी विक्षोभ है। इसकी वजह से गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, यूपी में 19, 20 और 21 फरवरी की अपेक्षा 22 तारीख को ज्यादा बारिश हो सकती है। इस दौरान हवा 4 से 7 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चलेगी। बीच-बीच में धूप भी निकालती रहेगी। वहीं, 24 फरवरी से धूप के साथ बादल आते-जाते रहेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश में 20 फरवरी तक भारी बारिश और बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं, उत्तराखंड में 19 और 20 को बर्फबारी और मूसलाधार बारिश होगी। इस दौरान ओले भी पड़ेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक, उत्तर भारत के मैदानी इलाके चंडीगढ़,पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19-21 फरवरी तक हल्की से तेज बारिश की संभावना है। वहीं, उत्तर पश्चिम मध्य प्रदेश में 20 से 22 फरवरी तक बारिश होगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 19-21 फरवरी, उत्तरी राजस्थान में 19 और 20 फरवरी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में 20-22 फरवरी के बीच बारिश होगी। इस दौरान आंधी-तूफान, के साथ ही तेज हवाएं चलेंगी।

Updated on:
18 Feb 2024 09:04 pm
Published on:
18 Feb 2024 09:03 pm
Also Read
View All
Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी

‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल