5 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यूपी में बड़ा रेल हादसा, जेसीबी से टकराई लोकमान्य तिलक ट्रेन, 200 मीटर तक घसीटा

Major Rail Accident: उत्तर प्रदेश में रविवार को बड़ा रेल हादसा होते-होते बचा। यहां जेसीबी रेलवे ट्रैक को पार कर रही लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस ट्रेन सामने से आ गई। ट्रेन की टक्कर से जेसीबी के परखच्चे उड़ गए।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

चंदौली

•

image

Aman Pandey

•

Updated: 18 Feb 2024, 6:56 PM IST

Major Rail Accident in up

Major Rail Accident: चंदौली में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लोकमान्य तिलक एक्सप्रसे ट्रेन से जेसीबी की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेन के इंजन के साथ ही जेसीबी के परखच्चे उड़ गए।

जानकारी के मुताबिक, जेसीबी संचालक ठेकेदारी में रेलवे का ही कार्य कर रहा था। वह नींबूपुर गांव के समीप रेलवे ट्रैक को जबरदस्ती क्रॉस कर रहा था। इसी दौरान वाराणसी से लोकमान्य तिलक मुगलसराय की ओर जा रही थी। इससे ट्रेन और जेसीबी की आमने-सामने टक्कर हो गई।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि जेसीबी को लगभग 200 मीटर दूर तक घसीटते हुए ट्रेन आगे बढ़ गई। इसके बाद ड्राइवर ने आपात ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका। हादसे में जेसीबी चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर रेलवे के अधिकारी और जीआरपी वह अन्य अधिकारी पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

चन्दौली की ताज खबरें पढ़ें: Chandauli News in Hindi

घटना की सूचना पर वाराणसी एडीआरएम लालजी चौधरी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर दूसरी जेसीबी मंगाकर क्षतिग्रस्त जेसीबी को हटाकर ट्रैक को खाली कराया। इसके बाद रूट सुचारु हुआ। एडीआरएम ने कहा कि घटना की गंभीरता से जांच कराई जाएगी। जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बड़ी खबरें

View All

चंदौली

उत्तर प्रदेश