गाज़ियाबाद

जब होटल में पहुंची पुलिस तो इस हाल में मिले जोड़े, नौ युवकों के बीच एक 60 वर्षीय बुजुर्ग भी गिरफ्तार 

Ghaziabad Crime: एक होटल में चल रहे देह व्यापार का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। मौके पर से पुलिस ने नौ युवकों को गिरफ्तार किया जिनमे से एक 60 वर्षीय बुजुर्ग भी है। आइये बताते हैं क्या है पूरा मामला ? 
less than 1 minute read
Ghaziabad

UP Ghaziabad Crime: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के कौशांबी थानाक्षेत्र स्थित आयुष होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने भांडाफोड़ किया। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही भगदड़ मच गई। पुलिस ने होटल से आपत्तिजनक सामान बरामद किया। एक 60 वर्षीय बुजुर्ग और होटल संचालक समेत पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है।

सात महिलाओं का किया रेस्क्यू 

अच्छी आमदनी का लालच देकर फंसाई गई महिलाओं को पुलिस ने रेस्क्यू कर उनके घर भेज दिया। पुलिस के अनुसार, होटल प्रबंधक, सागर सिंह नेगी (निवासी पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड) और निशा (निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली), महिलाओं को बेहतर आमदनी वाली नौकरी का झांसा देकर होटल में बुलाते थे और उन्हें देह व्यापार के धंधे में धकेलते थे।

मौके पर से भाग गया एक आरोपी 

पुलिस ने होटल में छापा मारने पर कमरों में महिला-पुरुषों को आपत्तिजनक स्थिति में पाया। मौके से पुलिस ने आपत्तिजनक सामग्री, ऑनलाइन ट्रांजेक्शन ऐप का स्कैनर और होटल रजिस्टर बरामद किया। इसके अलावा, एक 60 वर्षीय बुजुर्ग और होटल संचालक समेत कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब न्यू अशोक नगर, दिल्ली निवासी विक्रम सिंह उर्फ विक्की की तलाश में है, जो छापे के दौरान भागने में सफल रहा।

Also Read
View All
Hanuman Ansh: ‘फिल्म का हिट होना हनुमान जी की कृपा’, मैंने तेरे ही भरोसे हनुमान गाने वाले सुनील लोधी का बयान

गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी