30 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP: दिन में शादी रात तक बर्बादी, सुहगरात में दुल्हन ने दिया धोखा मामला सुन पुलिस भी हैरान 

UP: उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। सुहागरात पर इस कांड का मामला सुनकर पुलिस भी हैरान है। आइये बताते हैं क्या है अनजान नंबर से फोन आने के बाद शादी और ये पूरा मामला ? 
2 min read
Google source verification
UP

UP

UP: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। बदायूं के उझानी थाने के रावतपुर गांव के रहने वाले रामनपाल की नई-नवेली दुल्हन सुहागरात के दिन ही शौच के बहाने जेवर नकदी लेकर भाग गई। रामनपाल इसकी रिपोर्ट पुलिस वाले को बताएं जिसके बाद पुलिस वाले मामले की जांच में लग गए। 

क्या है पूरा मामला ? 

रमनपाल की हरदोई जिले के दड़ियावा गांव की एक महिला से जान-पहचान थी। 17 दिसंबर को महिला ने रमनपाल को कॉल किया और बताया कि उसकी सगी बहन की बेटी की शादी करनी है। उसने कहा कि अगर वह चाहें तो शादी तय कर सकते हैं। दोनों के बीच शादी को लेकर बातचीत हो गई। शुक्रवार को वह महिला अपनी बहन और उसकी बेटी को लेकर पटना देवकली के शिव मंदिर पहुंची।

मंदिर में हुई शादी 

रमनपाल अपने परिवार के साथ मंदिर पहुंचा, जहां विधि-विधान से दोनों का विवाह संपन्न हुआ। शादी के बाद रमनपाल अपनी दुल्हन को घर ले आया। घर में खुशियों का माहौल था, लेकिन रमनपाल को यह भनक भी नहीं थी कि दुल्हन के मन में कुछ और ही योजनाएं चल रही थीं।

मामले की जांच में पुलिस 

रमनपाल का आरोप है कि शादी के नाम पर उससे 40 हजार रुपये लिए गए थे, और दुल्हन अपने साथ सोने-चांदी के जेवर भी ले गई। रमनपाल ने शादी में लगभग 60 हजार रुपये खर्च किए थे। पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें: UP Crime: साइकिल से बैंक लूटने पहुंचे युवक ने किया खून-खराबा, कर्मचारियों ने दिखाई बहादुरी

सुहागरात पर हुआ धोखा 

रमनपाल ने बताया कि शुक्रवार की रात करीब एक बजे दुल्हन शौच का बहाना बनाकर कमरे से बाहर निकली। जब काफी देर तक वह वापस नहीं आई, तो उसने घरवालों को जगाया। सभी दुल्हन को खोजने में लग गए लेकिन दुल्हन कोई पता नहीं चला।

बड़ी खबरें

View All

बदायूं

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग