गाज़ियाबाद

पत्नी ने पति से मांगे डेढ़ करोड़ रुपये, वजह जानकर उड़ जाएंगे होश

Highlights- संपूर्ण समाधान दिवस पर सामने आया सनसनीखेज मामला - पीएचडी व्यक्ति ने मेट्रीमोनियल साइट के जरिये महिला से की थी शादी- पत्नी से बातचीत का ऑडियो क्लिप देते हुए मांगा इंसाफ
2 min read
gzb.jpg

गाजियाबाद. एक पति ने अपनी पत्नी पर डेढ़ करोड़ रुपये मांगने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे पति ने आरोप लगाया कि मेट्रीमोनियल साइट के जरिये उसने तलाकशुदा महिला से शादी की थी, लेकिन उसकी पत्नी ने उस पर 12 वर्षीय बेटी अभद्रता केस दर्ज कराते हुए जेल भिजवा दिया और जेल निकलवाने के नाम पर 20 लाख रुपये ऐंठ लिए। अब उसकी पत्नी डेढ़ करोड़ रुपये मांग रही है। पीड़ित पति ने पत्नी से बातचीत की ऑडियो क्लिप बतौर सबूत पेश की है। फिलहाल एसएसपी ने केस की जांच एसपी देहात को सौंप दी है।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यक्ति पीएचडी है। वह अलीगढ़ में एक स्कूल का संचालन कर रहा था। पीड़ित ने बताया कि उसने मेट्रीमोनियल साइट के जरिये एक तलाकशुदा महिला को पसंद किया था। दाेनों ने 2017 में शादी कर ली थी आैर उसने महिला की 12 वर्षीय बेटी को भी अपना लिया था। पीड़ित ने बताया कि शादी के बाद उसकी तबीयत दिन-ब-दिन खराब होने लगी। जब उसने डाॅक्टरी जांच कराई तो पता चला की उसकी तबीयत नशीले पदार्थ के सेवन के कारण खराब हो रही है। डाॅक्टर ने कहा कि वह नशा करना छोड़ दे। जबकि उसने कभी नशीले पदार्थों का सेवन ही नहीं किया है। इसके बाद उसे पता चला कि उसकी पत्नी ही खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे देती है। उसने बताया कि इसका खुलासा होते ही पत्नी उसे बहकाते हुए मुरादनगर पहुंच गई और वहीं पर बेटी के साथ रहने लगी।

पीड़ित का आरोप है कि इसके बाद हाल ही में पत्नी ने अलीगढ़ में 12 वर्षीय बेटी से अभद्रता करने का केस दर्ज करा दिया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया। पीड़ित का आरोप है कि जेल से निकलवाने की एवज में शपथ-पत्र देने के लिए पत्नी ने 20 लाख रुपये भी ऐंठ लिए हैं। अब वह उस पर कोठी को बेचकर डेढ़ करोड़ रुपये देने का दबाव बना रही है। पीड़ित ने पत्नी से बातचीत का ऑडियो क्लिप देते हुए इंसाफ की मांग की है। फिलहाल एसएसपी ने इस मामले की जांच एसपी देहात को सौंप दी है।

Published on:
20 Nov 2019 02:29 pm
Also Read
View All
गाजियाबाद में लिफ्ट के अंदर पालतू कुत्ते को लेकर हुआ विवाद, दो महिलाओं के बीच जमकर हुई मारपीट; वीडियो वायरल

UP Crime: जमीन विवाद का मुकदमा बना सुराग, 35 साल से फरार हत्या का आरोपी गाजियाबाद में गिरफ्तार

देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं! निशु आजाद के खिलाफ गाजियाबाद कमिश्नरेट पहुंचीं सुप्रीम कोर्ट की वकील नाजिया इलाही खान

Nishu Azad News: निशु आजाद ने शेयर की पुलिसकर्मी की ऑडियो रिकॉर्डिंग, गाजियाबाद पथराव मामले में बढ़ा विवाद, जांच जारी

Haji Salman Arrest: 25 हजार का इनामी इनफ्लुएंसर हाजी सलमान गिरफ्तार; BJP विधायक नंदकिशोर गुर्जर को दी थी धमकी