3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सहेलियों ने मजाक-मजाक में युवती को लगा दी मेहंदी, घर पहुंची तो पिता ने कर दिया ये कांड

Highlights- गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के लोहगला गांव की घटना- पिता ने वारदात को छिपाने के लिए रची थी साजिश- पुलिस ने हत्यारोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेजा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Nov 2019, 1:06 PM IST

mehndi.jpg

बुलंदशहर. एक 21 वर्षीय युवती को सहेली की शादी में जाकर हाथों में मेहंदी व हल्दी लगवाने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी है। दरअसल, सहेलियों ने मजाक-मजाक में युवती को मेहंदी व हल्दी लगा दी थी। घर पहुंचने पर युवती के पिता को लगा कि बेटी ने बिना बताए प्रेम विवाह कर लिया है। इसके बाद पिता ने बेटी से बिना कुछ पूछे उसकी बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी और बेटे के साथ मिलकर मृतका के शव को जंगल में फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं उसके बेटे की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- Video: जान जोखिम में डालकर विशालकाय अजगर के साथ खिंचवाई सेल्फी, फिर...

दरअसल, पांच नवंबर को गुलावठी कोतवाली क्षेत्र के जंगल में पुलिस को युवती का शव मिला था, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो पा रही थी। कोतवाली गुलावठी प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि युवती के शव की शिनाख्त करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी। पुलिस ने युवती की शिनाख्त करने के लिए स्थानीय लोगों से भी बात की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इसके बाद सोशल मीडिया की मदद लेते हुए युवती का फोटो पोस्ट किया गया। युवती के शव की फोटो देख एक व्यक्ति ने फोन कर बताया कि युवती का नाम कुसुम है, जो लोहगला गांव की रहने वाली है। पुलिस जब कुसुम के घर पहुंची तो उसके पिता रामजी लाल ने बेटी के लापता होने की बात कही।

पुलिस ने जब परिवार वालों को युवती के कपड़े व फोटो दिखाए तो उन्होंने कुसुम की पुष्टि की। पुलिस को कुसुम के पिता रामजी लाल से बातचीत के समय उन पर कुछ संदेह हुआ। इस पर पुलिस ने रामजी लाल को हिरासत में ले लिया। कोतवाली लाकर युवती के पिता से पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा राज उगल दिया। अब इस मामले में एसएसपी संतोष कुमार सिंह का कहना है कि पिता को अपनी बेटी के चाल-चलन पर शक था। इसी वजह से उसने बेटी की गला दबाकर हत्या की है। फिलहाल आरोपी पिता को जेल भेज दिया गया है। वहीं बहन के शव को ढिकाने लगाने में पिता का साथ देने का आरोपी बेटा अभी फरार है।

यह भी पढ़ें- अपने ही अफसर के खिलाफ सोशल मीडिया पर डाली थी भ्रष्टाचार करने की पोस्ट, अब हुई बड़ी कार्रवाई