
गाजियाबाद। ट्रांसफर(transfer) व पोस्टिंग(posting) में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर सोशल मीडिया(sociel media) पर विवादित पोस्ट करने वाले इंस्पेक्टर का तबादला गोरखपुर कर दिया गया हैं। यह मामला आईजी(ig) तक पहुंचा और पूरे मामले की जांच एसपी सिटी को सौंपी गई। एसपी का कहना है कि इंस्पेक्टर दोषी पाए गए हैं।
बता दें कि गाजियाबाद एसएसपी(ssp) के पीआरओ(pro) पंकज कुमार ने एक मीडिया ग्रुप पर ट्रांसफर व पोस्टिंग में भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर एक पोस्ट की। यह पोस्ट न्यूज ग्रुप पर डाली गई। थानेदारों को पैसे लेकर थाने का चार्ज देने के आरोप लगाए थे। इसकी जांच एसपी सिटी मनीष कुमार मिश्रा को सौंपी गई थी। गहनता से जांच के बाद पीआरओ इंस्पेक्टर पंकज कुमार को दोषी माना गया।
पोस्ट डालने के मामले में इंस्पेक्टर पंकज सिंह अपने बचाव में कोई साक्ष्य नहीं दे पाए। इसके अलावा फॉरवर्ड मेसेज के बारे में भी कुछ नहीं बता पाए। जिससे देखते हुए उन्हें दोषी माना जा रहा है।
Updated on:
20 Nov 2019, 12:56 PM IST
Published on:
20 Nov 2019, 12:55 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.