गाज़ियाबाद

पत्नी ने पति को सरेआम चप्पलों से पीटा; गिड़गिड़ाकर बोला-गलती हो गई, माफ कर दो

Crime News: पति को पत्नी ने सरेआम चप्पलों से पीटा। जिसके बाद हड़कंप मच गया। अदालत परिसर में पति की पिटाई की गई। जानिए पूरा मामला क्या है?
2 min read
wife beat her husband with slippers in court premises in ghaziabad
पति को पत्नी ने सरेआम चप्पलों से पीटा। फोटो सोर्स-AI

Crime News: गाजियाबाद के जिला न्यायालय परिसर में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पति द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर पत्नी गुस्से में आ गई और उसने चप्पलों से पति की पिटाई कर दी। घटना को देख वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

3 तलाक देकर घर से निकाला था

जानकारी के अनुसार, मूल रूप से बुलंदशहर निवासी दंपती की शादी करीब 3 साल पहले हुई थी। दोनों लोनी क्षेत्र में किराये के मकान में रहते थे। पति पेशे से कारपेंटर है और 12वीं पास है, जबकि पत्नी BA शिक्षित है। पत्नी को उपन्यास पढ़ने का शौक था, जिसके लिए उसने पति से मोबाइल की मांग की थी। पति ने शादी के 2 महीने बाद उसे मोबाइल दिला दिया।

मोबाइल और रील को लेकर शुरू हुआ विवाद

पति का आरोप था कि पत्नी मोबाइल पर रील देखती है और घर के कामों में ध्यान नहीं देती। वहीं पत्नी का कहना था कि वह रील नहीं, बल्कि ऑनलाइन उपन्यास पढ़ती है। इस विवाद के चलते पति ने पत्नी से मोबाइल छीन लिया, जिसके बाद पत्नी मायके चली गई।

किताब पढ़ने पर नाराज होकर दिया तलाक

मायके से लौटने के बाद पत्नी ने किताबें पढ़ना शुरू कर दिया, जिससे नाराज होकर पति ने उसे तीन तलाक दे दिया और घर से निकाल दिया। इसके बाद पत्नी ने अदालत में उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया।

अदालत में फिर हुआ विवाद

बुधवार को दोनों अदालत में पेशी के लिए पहुंचे थे। इसी दौरान पति ने पत्नी पर केस वापस लेने का दबाव बनाया और उसके चरित्र पर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी। इससे नाराज होकर पत्नी ने पति को कोर्ट परिसर में ही सरेआम चप्पलों से पीटना शुरू कर दिया।
मौके पर मौजूद वकीलों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया।

समझाइश के बाद पति ने मांगी माफी

घटना के दौरान एक वरिष्ठ नागरिक ने दोनों को समझाया। कुछ देर बाद पति ने अपनी गलती मानते हुए गिड़गिड़ाकर पत्नी से हाथ जोड़कर माफी मांगी और साथ रहने की इच्छा जताई।

शर्तों पर हुआ समझौता

घर जाने से पहले पत्नी ने कुछ शर्तें रखीं—वह उसे उपन्यास पढ़ने से नहीं रोकेगा और उसके चरित्र पर गलत टिप्पणी नहीं करेगा।
वहीं पति ने भी शर्त रखी कि पत्नी रील नहीं देखेगी। दोनों ने एक-दूसरे की शर्तें मान लीं, जिसके बाद पत्नी पति के साथ वापस घर चली गई।

तनाव के बाद सुलझा मामला

इस पूरे घटनाक्रम के बाद दंपती के बीच चला आ रहा विवाद फिलहाल सुलझ गया है और दोनों ने आपसी सहमति से साथ रहने का फैसला किया है।

Also Read
View All
‘इन्फ्लुएंसर हाजी सलमान का लिंक पाकिस्तान से’, विधायक नंदकिशोर गुर्जर को धमकी देने के बाद BJP की नेता नाजिया इलाही का आरोप

अंकित बालियान केस में गोगी गैंग का नाम, फिर खुली टिल्लू-गोगी की पुरानी गैंगवार की फाइल, जानिए कैसे शुरू हुई थी दो गैंगस्टरों की दुश्मनी

Pratham Kant Death Case: बॉक्सिंग खिलाड़ी प्रथम कांत की मौत का राज अब भी बरकरार, एक हफ्ते बाद भी जांच अधूरी, मां ने पुलिस पर उठाए सवाल

20 रुपए के विवाद में युवक की हत्या, अगले दिन पुलिस से भिड़ा आरोपी; गाजियाबाद में पैर में लगी गोली

UP में ताबड़तोड़ मुठभेड़: पुलिस की गोली से 3 बदमाश घायल, गाजियाबाद और फिरोजाबाद में एक्शन